तिहरे हत्याकांड में जमानत से फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से था वांछित

तिहरे हत्याकांड में जमानत से फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से था वांछित

पाली 24 जनवरी। थाना तखतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर पिचावा गांव के तिहरे हत्याकांड में 5 साल से फरार चल रहे आरोपी छैल सिंह पुत्र वरदी सिंह निवासी वराडा थाना बरलूट जिला सिरोही को बुधवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ तखतगढ़ कैलाश दान ने बताया कि वर्ष 2017 में ग्राम पिचावा के माताजी मंदिर में हुए तिहरे हत्याकांड तथा डकैती की घटना में अभियुक्त पारसमल तथा अन्य सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया गया था। अभियुक्त छैल सिंह वर्ष 2019 में जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा था। इसके खिलाफ कोर्ट से स्टैंडिंग वारंट भी जारी किए हुए हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा हार्डकोर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान में थाना तखतगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी छैल सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। स्थाई वारंटी छैल सिंह नकबजनी एवं अन्य आपराधिक प्रकरणों में लिप्त रहा है और थाना बरलूट पका हिस्ट्रीशीटर भी है।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना तखतगढ़ के हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, पदमाराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, सावलाराम और साइबर सेल पाली के कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह शामिल थे।
  • Powered by / Sponsored by :