चित्तौड़गढ प्रतापगढ डेयरी संचालक मंडल के चुनाव में लोकतंत्र का अपमान - जोशी

चित्तौड़गढ प्रतापगढ डेयरी संचालक मंडल के चुनाव में लोकतंत्र का अपमान - जोशी

चित्तौड़गढ़ 9 अप्रैल/चित्तौड़गढ प्रतापगढ डेयरी संचालक मंडल के चुनाव में पूर्व डेयरी अध्यक्ष बद्री लाल जाट और साथियो के नामांकन खारिज करना लोकतंत्र का अपमान है। उक्त बात चित्तौड़गढ सांसद सी.पी.जोशी ने गुरुवार को नामांकन खारिज करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहीं।
सांसद जोशी ने कहा कि समान योग्यता पर राजस्थान में अन्य कहीं नामांकन खारिज नहीं हुए पर चित्तौड़गढ में ही नामांकन खारिज होना सत्ता के दुरुपयोग को बताता है। डेयरी चुनाव में चुनिन्दा समितियो और निवर्तमान डेयरी प्रतिनिधियो के साथ भेदभाव सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।
  • Powered by / Sponsored by :