भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर जयपुर शहर महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर जयपुर शहर महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

जयपुर, 05 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां द्वारा 08 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करने की तैयारियों के सम्बन्ध में जयपुर शहर महिला मोर्चा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जयपुर शहर महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
भाजपा महिला मोर्चा जयपुर शहर अध्यक्ष कविता मलिक ने बताया कि बैठक में 08 अक्टूबर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के पदभार ग्रहण समारोह के लिये महिला मोर्चा द्वारा उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई है। सभी महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षों को महिलाओं की संख्या लाने का लक्ष्य दिया गया है।
इस अवसर पर जयपुर शहर की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में 1100 महिलाओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • Powered by / Sponsored by :