महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का प्रदेश महिला मोर्चा ने किया स्वागत

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का प्रदेश महिला मोर्चा ने किया स्वागत

जयपुर, 28 जून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा का माला पहनाकर प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। पूजा मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की महिला मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा विधा-सखी कार्यक्रम बच्चों के लिए एक अनूठी पहल है। जिसमें कोरोना के कारण जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया दिया है, उन बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी महिला मोर्चा द्वरा ली गई जो की एक सराहनीय कार्य है। महिला मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन के दौरान किये गये कार्यों की भी उन्होंने प्रशंसा की ।
पूजा मिश्रा ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भी आभार जताया ।
प्रदेश मंत्री दीपा नाथावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा काम्बोज और कार्यालय मंत्री सुमन मीना व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
  • Powered by / Sponsored by :