भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 11 महिला मंत्रियों के मनोनय पर धन्यवाद प्रस्ताव - डॉ अलका मूंदड़ा

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 11 महिला मंत्रियों के मनोनय पर धन्यवाद प्रस्ताव - डॉ अलका मूंदड़ा

जयपुर 1 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का समापन आज अनुविभा केंद्र में किया गया। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ अल्का सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवीर कौर मीना व सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा कपिल मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा समापन सत्र में रहे।
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार के लिए मातृशक्ति महत्वपूर्ण है और हमेशा रहेगी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए है मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े भाजपा राजस्थान महिला मोर्चा की रविवार को प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी मातृशक्ति के सम्मान और उसे सफल बनाने के लिए कृत संकल्प है डॉक्टर गुर्जर ने कहा कि पहले मातृशक्ति के लिए सुनती थी कि अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी आंचल में है दूध आंखों में पानी लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद भारत की नारी का सम्मान सरकार के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और मैं उपस्थित नारी शक्ति से आवाहन करूंगी कि अब आंचल में संकल्प रखो नहीं आंखों में पानी सब ला लिखनी तुमको अब तो नई कहानी। दीप्ति रावत ने बताया कि भाजपा पार्टी का हर बूथ कार्यकर्ता सिपाही होता है। केंद्र सरकार की योजनाएं महिलाओं पर केंद्रित होती है वह हर घर तक पहुंच सके उसके लिए एक वर्चुअल वर्कफोर्स बनाई जाए ताकि संगठन मजबूती से काम कर सके और जो समाज के सामान्य कार्यक्रम होते हैं उनमें महिलाओं की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए कार्य किए जाएं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा कपिल मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के समक्ष बहुत अधिक विषम स्थिति होती है मगर उसके बावजूद भी सिर्फ महिलाएं यह कैसी प्रभु की कृति है जो सब कुछ संभाल लेती है तो महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले खड़ा होना है तो अधिक से अधिक प्रवास करें क्योंकि जितना अधिक प्रवास होगा उतने ही आत्मीय संबंध जुड़ेंगे और उन्होंने पूरे राष्ट्र में प्रवास का संस्मरण महिला मोर्चा को अपने उद्बोधन में दिया। डॉ अलका मूंदड़ा ने समापन सत्र के दौरान बताया कि केंद्र सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मंत्रालयों में 11 महिला मंत्रियों को स्थान देकर महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा उदाहरण विश्व के समक्ष रखा है इसके लिए हम महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते है। साथ ही कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियो,पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का प्रदेश कार्यसमिति को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
  • Powered by / Sponsored by :