झारखंड में बोले राहुल गांधी, BJP ने यहां आपकी सरकार चोरी करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने सरकार बचाई . . .

झारखंड में बोले राहुल गांधी, BJP ने यहां आपकी सरकार चोरी करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने सरकार बचाई . . .

कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस व्यक्त झारखंड पहुंच चुकी हैं। राहुल गांधी ने झारखंड में यात्रा में लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं, इसलिए हमने पहले भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। जिसमें हमने नारा दिया कि- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। हमारी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस के लोगों के दिल में भरी नफरत और डर के खिलाफ है। ये लोग नफरत और डर की राजनीति करते हैं। अब हमने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मणिपुर से शुरू की है, जिसे लेकर हम झारखंड आएं हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं। ये लोग एक जाति को दूसरी जाति से, एक धर्म को दूसरे धर्म से और आदिवासियों को गैर-आदिवासियों से लड़ा रहे हैं। इसी नफरत के खिलाफ हम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर सबको जोड़ने और मोहब्बत की दुकान खोलने झारखंड आए हैं। पूरे देश में गरीब, कमजोर, महिला और युवा वर्ग के साथ सामाजिक, आर्थिक स्तर पर अन्याय हो रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि PM मोदी ने अरबपतियों का कर्ज माफ किया है, लेकिन मोदी सरकार में किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं हो सकता। ये किसानों के खिलाफ अन्याय है। कांग्रेस की सरकार में किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ हुआ था। न युवाओं का एजुकेशन लोन माफ हो रहा है और न ही उन्हें रोजगार मिल रहा है। मोदी सरकार ने रोजगार के रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है, कालेधन का बहाना दिया, नोटबंदी कर दी, GST लागू कर दी। अब हिंदुस्तान में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता। ये युवाओं के खिलाफ अन्याय है।
राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में साजिश के तहत आदिवासियों के अधिकारों को कमज़ोर किया जा रहा है। मोदी की शह पर उनका ‘मीडिया मित्र’ खुलेआम आदिवासियों का अपमान करता है और ‘कॉर्पोरेट मित्र’ उनके संसाधनों को लूटता है। कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए वन अधिकार जैसे कानून बनाए, आदिवासी बिल लेकर आये, सरना धर्म कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए। पर भाजपा आदिवासियों की हितों की रक्षा करने वाला कोई भी कानून लागू नहीं होने देती, क्योंकि उनका लक्ष्य आदिवासियों की ज़मीनें और अन्य संसाधन छीन कर अपने कॉर्पोरेट मित्रों को देना है। उन्होंने कहा कि झारखंड की महान धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लड़ कर आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की। आज के अंग्रेज "मोडानी" चाहते हैं कि आदिवासियों का अपने ही जल, जंगल और ज़मीन पर कोई हक़ न हो। कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि आदिवासी समाज समृद्ध बने और उनकी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहे।
राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड की जनता ने यहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार चुनी। PM मोदी ने ED, CBI, IT से कहा- जो भी हमारा विरोध कर रहा है उसके पीछे पड़ जाइए। फिर BJP ने यहां आपकी सरकार चोरी करने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस ने आपके मतदान की रक्षा की और आपकी सरकार बचाई। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहा है, क्योंकि हम किसी से डरते नहीं हैं।
  • Powered by / Sponsored by :