कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी, गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए, केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा . . .

कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी, गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए, केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा . . .

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस ने आज बुधवार को नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। कांग्रेस अध्यक्ष कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की सभी 'पांच गारंटी' के कार्यान्वयन पर जनता से कहा कि हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं! उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सालाना 2 करोड़ नौकरियां देने और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अधूरा है। भाजपा सरकार किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने से इनकार कर रही है। हमारी प्रतिबद्धता भारत के किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की है।
कांग्रेस ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि नारी न्याय से जुड़ी कांग्रेस की गारंटी देश की 'आधी आबादी' के जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी। जब देश की आधी आबादी सशक्त होगी, तभी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नारी न्याय-
महालक्ष्मी: गरीब परिवार में एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए।
आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।
शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा।
अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त करेंगे जो महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे और इन अधिकारों को लागू करने में मदद करेंगे।
सावित्री बाई फुले हॉस्टल: केंद्र सरकार देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी करेगी, प्रत्येक जिले में कम से कम एक हॉस्टल होगा।

वहीं राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के धुले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस 'नारी न्याय' के अपने लक्ष्य को घर-घर तक लेकर जाएगी और देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाएगी। उन्होंने कहा कि देश में BJP-RSS के लोग नफरत फैला रहे हैं। लेकिन ये बात मीडिया में नहीं दिखती, वहां केवल मोदी जी और बॉलीवुड स्टार दिखते हैं। इसलिए हमने 'भारत जोड़ो यात्रा' की और 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलने का काम किया। क्योंकि नफरत को मोहब्बत से ही मिटाया जा सकता है। देश के अलग-अलग सेक्टर में गिने-चुने लोग ही दिखाई देते हैं और पैसा कमाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि देश की मीडिया इन्हीं चुनिंदा लोगों के लिए 24 घंटे काम करती रहती है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है- EVM हटाओ, EVM में कमी है। हम चुनाव आयोग के पास गए, वो सुनने को तैयार नहीं हैं। देश में तीन असल मुद्दे हैं- बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी युवा प्राइवेट कॉलेज, यूनिवर्सिटी में लाखों रुपए देकर पढ़ाई करते हैं, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिलती। मोदी सरकार ने GST और नोटबंदी लागू कर छोटे व्यापारियों को तबाह कर दिया। इसके चलते रोजगार के सारे रास्ते बंद हो गए। उन्होंने कहा कि
UPA सरकार में गैस सिलेंडर 400 रुपए में मिलता था। लेकिन अब 1100 रुपए में मिलता है। तब मोदी जी ने कहा था गैस सिलेंडर महंगा है, लेकिन उन्होंने उसे 400 से 1100 रुपए कर दिया।
  • Powered by / Sponsored by :