लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा में सीट शेयरिंग पर बात बनी, कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अखिलेश बोले- अंत भला तो सब भला

लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा में सीट शेयरिंग पर बात बनी, कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अखिलेश बोले- अंत भला तो सब भला

लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को लेकर बड़ी खबर है कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बटवारे को लेकर सहमति बन गई हैं। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपसी समन्वय से यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर INDIA गठबंधन के जो (सपा और अन्य दलों से) भी उम्मीदवार होंगे वो चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की सीटों में अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा का नाम शामिल है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी जानकारी दी थी कि कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल न होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अंत भला तो सब भला...कोई विवाद नहीं है, गठबंधन होगा। अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी की कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। समय आने पर लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि आज शाम को ही सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बनती तब समाजवादी पार्टी राहुल की न्याय यात्रा में शामिल नही होगी।
कांग्रेस चाहती है कि लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट उसे दी जाए। इसके एवज में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सीट छोड़ने को तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी ने विचार कर बृहस्पतिवार को अंतिम फैसला सुनाने की बात कही है। इसके अलावा बनारस की सीट से सपा अपना उम्मीदवार वापस लेगी। बनारस कांग्रेस के ही खाते में रहेगी। कांग्रेस आलाकमान अब संतुष्ट है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीट बंटवारे के मुद्दे पुर अखिलेश यादव से बात की जिसके बाद दोनों दलों के बीच डील फाइनल हुई।
  • Powered by / Sponsored by :