भारत जोड़ों न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा, INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा - राहुल गांधी

भारत जोड़ों न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा, INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा - राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीफोबोज़ोउ, नागालैंड में भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता कर कहा कि पिछले साल हमारी 'भारत जोड़ो यात्रा' थी, वो ऐतिहासिक यात्रा रही। लोगों ने कहा जब कन्याकुमारी से कश्मीर यात्रा की है तो पश्चिम से पूर्व या पूर्व से पश्चिम यात्रा करनी चाहिए। कांग्रेस ने फिर तय किया कि पूर्व से पश्चिम यात्रा करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हमने यह यात्रा मणिपुर से शुरू की थी, क्योंकि मणिपुर के साथ बहुत अन्याय हुआ है। ये पहली बार है- जब हिंदुस्तान के एक राज्य में महीनों से हिंसा जारी है, लेकिन प्रधानमंत्री वहां गए तक नहीं। मणिपुर की तरह, PM मोदी ने नागालैंड से भी वादे किए थे, जो पूरे नहीं किए गए। यह 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' है, जिसका लक्ष्य है- सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "भारत जोड़ों न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राहुल गांधी ने कहा, "22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया। जहां तक धर्म की बात है, हम सभी धर्मों के साथ हैं। हम ये कहना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी से जो भी जाना चाहे, वो जा सकता है।
राहुल ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। शंकराचार्यों के 22 जनवरी को अयोध्या न आने की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की सबसे बड़ी अथॉरिटीज ने भी इस समारोह के बारे में अपनी राय पब्लिक की है कि वे 22 जनवरी के समारोह के बारे में क्या सोचते हैं कि यह एक राजनीतिक समारोह है। आखिर में उन्होंने कहा कि इसीलिए हमारे लिए ऐसे राजनीतिक समारोह में जाना मुश्किल है। भारत के प्रधानमंत्री और आरएसएस का फंक्शन होने के कारण 22 को नहीं जा रहे हैं
उन्होंने कहा कि हम यहां नागालैंड के लोगों की बात सुनने आए हैं। मैंने कल शाम प्रतिनिधिमंडलों से बात करके यह जानने में बिताया कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं, विश्वासघात क्या है और चिंता क्या है। सुनना अनुचितता को समझने और उसका समाधान करने का पहला कदम है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नागालैंड के कोहिमा में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, पिछले साल हमने देश को, अलग-अलग संस्कृतियों, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग भाषाओं को एक साथ लाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक (भारत जोड़ो) यात्रा की थी और हमारा विचार था कि हमें पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा करनी चाहिए।
  • Powered by / Sponsored by :