चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, 11 अप्रैल 2024 भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू को प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्त प्रदान की गई है। मनोज भाम्बू ने अपनी नियुक्ति के लिए यह एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। मनोज भाम्बू की नियुक्ति पर चूरू के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की ओर से हर्ष व्यक्त कर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने बताया कि मनोज भाम्बू प्रखर वक्ता के साथ साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी है मनोज भाम्बू ने काफी समय से राजस्थान प्रदेश में एनएसयुआई एवं युवा कांग्रेस में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पार्टी को ओर अधिक सशक्ति एवं मजबूती प्रदान करने में अपना अहम योगदान प्रदान कर रहे हैं।
  • Powered by / Sponsored by :