कांग्रेस का आरोप लखीमपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर BJP के गुंडों ने किया हमला . . .

कांग्रेस का आरोप लखीमपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर BJP के गुंडों ने किया हमला . . .

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 7वां दिन हैं कांग्रेस की यात्रा असम से होकर गुजर रही हैं कांग्रेस ने आरोप लगाया हैं कि असम के लखीमपुर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के काफिले पर BJP के गुंडों ने हमला कर दिया। कांग्रेस ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि BJP के गुंडों ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पोस्टर-बैनर फाड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये कायराना और शर्मनाक हरकत दिखाती है कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मिल रहे प्यार और जनसमर्थन से BJP सरकार घबरा गई है, डर गई है। लेकिन..मोदी सरकार और उसके इशारों पर चलने वाले असम के CM ये अच्छी तरह समझ लें- यह भारत की यात्रा है, अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को कोई शक्ति नहीं रोक सकती। यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक, मिलने तक।
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई यात्रा को लेकर कहा कि ये यात्रा असम के लोगों के लिए उमंग की यात्रा हैं। उन्होंने कहा कि हम जहां 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के द्वारा असम की सुंदरता, सांस्कृतिक इतिहास और समन्वय को प्रकाशित कर रहे हैं। वहीं, BJP सरकार अपनी छोटी मानसिकता से बार-बार लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विभिन्न स्थानों पर जाकर शांति और अमन की प्रार्थना कर रहे हैं और इस यात्रा को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। BJP के गुंडे अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदार, व्यापारियों, ठेला चालकों, युवाओं को धमकी दे रहे हैं।
यात्रा को लेकर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, मेरा BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से निवेदन है कि वे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से सिर्फ 2 बातें कहें.. हमें RSS-BJP के लिए उनकी वफादारी का कोई नया सबूत नहीं चाहिए। जिस रास्ते से जेपी नड्डा जी की रैली निकली थी, उसी रास्ते से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकालने की अनुमति दें।
  • Powered by / Sponsored by :