राजस्थान की जनता छुटकारा चाहती है ऐसी निकम्मी सरकार से और 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं मजबुत नेतृत्व में भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी - राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ

  राजस्थान की जनता छुटकारा चाहती है ऐसी निकम्मी सरकार से और 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं मजबुत नेतृत्व में भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी - राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ

   

 जयपुर 27 जुलाई 2022। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ राष्ट्रीय महामंत्री प्रवास के तहत तीन दिवसीय राजस्थान प्रवास पर जयपुर सहित विभिन्न जिलों में संगठनात्मक बैठकें लेंगे, जिन्होंने आज अलवर के बहरोड़ विधानसभा में शक्ति केन्द्र दहमी के बूथ संख्या 116 पर बैठक अलवर उत्तर कार्यसमिति और कोटपूतली में मंडल की बैठक ली। तरूण चुघ, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें संगठनात्मक, प्रदेश के जनहित के मुददों पर चर्चा की। इससे पहले डॉ. पूनियां और तरूण चुघ ने ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया, जिसमें ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने इनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।   तरूण चुघ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है, कांग्रेस सरकार माफिया के कब्जे में हैं, जिसमें खनन माफिया, नकल माफिया, रेत माफिया इत्यादि पैर पसारे हुए हैं, जिनके इशारे पर सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य की कानून व्यवस्था और शासन को संभालने में पूरी तरह विफल हो चुके हैं, प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप है, किसान कर्जमाफी सहित विभिन्न मुददों पर सरकार ने वादाखिलाफी की है, अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाने के लिए बार-बार कांग्रेस के दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने जाते हैं। चुघ ने कहा कि, प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन, वादाखिलाफी और झूठे वादों से आक्रोशित है और 2023 में जनता कांग्रेस सरकार का तख्तापलट कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाएगी, जिसकी बड़ी वजह केन्द्र की जन-कल्याणकारी नीतियां और राजस्थान में भाजपा संगठन की पन्ना, बूथ इकाइयों तक जमीनी मजबूती। उन्होंने कहा कि, 2023 में भाजपा का चेहरा कमल का फूल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कुशल एवं मजबूत नेतृत्व होगा और मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम राजस्थान भाजपा संगठनात्मक मजबूती के साथ और जनहित के मुददों को सड़क से लेकर सदन तक जिस मजबूती से उठा रही है, उससे 2023 में भाजपा का विजय संकल्प तीन-चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनाने के साथ अवश्य पूर्ण होगा, यह भाजपा की ऐतिहासिक विजय होगी।    !!!
  • Powered by / Sponsored by :