जन आक्रोश यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधा, चुनाव से पहले कांग्रेस ने जो वादे किए थे उनका क्या हुआ?  . . .   

  जन आक्रोश यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधा, चुनाव से पहले कांग्रेस ने जो वादे किए थे उनका क्या हुआ?  . . .   

   

   जयपुर, 1 दिसंबर, 2022। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जेपी नडडा ने भाजपा जन आक्रोश रथ यात्रा का जयपुर से 51 रथों को रवाना कर आगाज किया, यह सभी 200 रथ भाजपा राजस्थान इकाई द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा के तहत प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। श्री नडडा ने भाजपा राजस्थान के ‘जन-आक्रोश’ गीत भी लॉन्च किया। भाजपा इन यात्राओं के माध्यम से 14 दिनों में राज्य के लगभग 2 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी और प्रदेश के सभी 8 करोड़ लोगों तक इसका संदेश जाएगा, जिसमें कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। इस यात्रा के दौरान पूरे प्रदेश में लगभग 75,000 से अधिक किमी का सफ़र तय किया जाएगा। इस दौरान लगभग 20 हजार चौपाल और 20 हजार नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की जायेंगी। जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संबोधन करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने कहा कांग्रेस सरकार ने झांसा दिया है। चुनाव से पहले जो वादे किए थे उनका क्या हुआ? वसुंधरा राजे ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में 25 कमल खिले। सेवा और सुशासन भाजपा का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि जहाँ भी जेपी नड्डा का पगफेरा हुआ वहीं पर कमल खिला। अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार बना रही है। मोदी और नड्डा की प्रभावी लीडरशिप में कर्नाटक जाएंगे। फिर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इनकी लीडरशिप में जीतेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केन्दीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अपने-अपने संबोधनों में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और झूठे वादों को लेकर कोसा और कहा कि जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से भाजपा पूरे राजस्थान में किसानों, युवाओं और माता-बहनों की आवाज को मुखर करेंगे और 2023 में जन विरोधी कांग्रेस सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेकेंगे। दशहरा मैदान में जगत प्रकाश नड्डा के साथ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सांसद किरोडी लाल मीणा, राजेन्द्र गहलोत, रामचरण बोहरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राज्यवर्धन राठौड़, प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी, सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, विधायक नरपत सिंह राजवी, कालीचरण सराफ, निर्मल कुमावत, अशोक लाहोटी,प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, जिला प्रमुख रमा देवी, मेयर सौम्या गुर्जर, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, राघव शर्मा, सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत-अभिनंदन किया। जयपुर पहुँचने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का जयपुर हवाई अड्डे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राज्यवर्धन राठौड़, प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत-अभिनंदन किया।   !!!
  • Powered by / Sponsored by :