केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रेसवार्ता कर राजस्थान की कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, कहा: देश में सर्वाधिक मुकदमे राजस्थान में दर्ज है . . .   

  केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रेसवार्ता कर राजस्थान की कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, कहा: देश में सर्वाधिक मुकदमे राजस्थान में दर्ज है . . .   

   

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर राजस्थान की कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा !! केन्द्रीय मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि देश में सर्वाधिक मुकदमे राजस्थान में दर्ज है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार की 161000 मुकदमे दर्ज हुए। प्रदेश की 27000 बहन बेटियों के साथ में दुष्कर्म हुआ। महिला शिक्षकों को जिंदा जला दिया गया। एंबुलेंस में गैंगरेप होता है। जन आक्रोश यात्रा को लेकर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा में प्रदेश भर के कार्यकर्ता 200 विधानसभा में जा रहे है । प्रदेश भर में महिलाओं, युवाओं, और किसानों की ऐसी हजारों की संख्या में चौपाल आयोजित की जा रही है   !!!
  • Powered by / Sponsored by :