केंद्र की भाजपा सरकार को देश के किसानों का अहित करने वाले तीन काले कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा – गोविन्द सिंह गोटासरा   

 केंद्र की भाजपा सरकार को देश के किसानों का अहित करने वाले तीन काले कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा – गोविन्द सिंह गोटासरा   

    

   जयपुर, 28 दिसम्बर। देश के आजादी में कांग्रेस संगठन के नेताओं ने अपनी महत्ति भूमिका का निर्वहन किया और आज वर्तमान स्वरूप में भारत के गठन से लेकर विश्व महाशक्ति की ओर अग्रसर होते भारत में कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू, स्व. श्रीमती इन्दिरा गाँधी, स्व. श्री राजीव गाँधी, स्व. श्री पी.वी. नरसम्हिा राव, स्व. लाल बहादुर शास्त्री जैसे नेताओं की दूरगामी सोच तथा ठोस निर्णयों का अहम योगदान रहा है।   उक्त विचार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रखें। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति एवं उन्नति में किसानों का भी योगदान है परन्तु वर्तमान भाजपा की केन्द्र सरकार जो आर.एस.एस. की बैशाखी पर चलती है, ने उन्हें तीन काले कानून लाकर सर्द रातों में सडक़ों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रखा है। उन्होंने कहा कि जो धरतीपुत्र देश के प्रत्येक वर्ग की भूख को शांत करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर अन्न उगाता है उसे आज अपने अधिकारों एवं जमीन की रक्षा के लिए उग्र होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सत्ता के दम्भ में किसानों की दशा पर विचार करने की बजाए घडिय़ाली आंसू बहाकर सहायता राशि बांटने का मरहम लगाने की कोशिश कर रही है, परन्तु धरतीपुत्र उनके झूठे वादों एवं प्रलोभनों में अब नहीं आने वाला है उन्हें देश के किसानों का अहित करने वाले तीन काले कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा।   कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड़, जयपुर पर पार्टी ध्वज फहराया तथा उपस्थित कांग्रेसजनों को प्रतिज्ञा दिलाई और सभी कांग्रेसजनों को कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात् प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जयपुर स्थित शहीद स्मारक तक किसान विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ निकाली गई तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त जिला, ब्लॉक एवं नगर मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों द्वारा तिरंगा यात्रा, फ्लैग मार्च, संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोश्यल मीडिया कैम्पने सेल्फी विद् फ्लैग में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया गया।    श्री डोटासरा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार के तीन काले कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों की बात को और अधिक बल देने के लिए 28 दिसम्बर, 2020 से 30 दिसम्बर, 2020 तक विधानसभावार किसान संवाद कार्यक्रम जय जवान-जय किसान’की आज से शुरूआत की गई। जिसके अन्तर्गत राज्य सरकार के मंत्रीगण तथा किसान हस्ताक्षर अभियान से जुड़े प्रभारियों द्वारा अलवर, भरतपुर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, नागौर एवं सीकर जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुँचकर राज्य सरकार की उपलब्धियों, काले कृषि कानूनों की जानकारी हेतु ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रेस वार्ता तथा जन-जागरण अभियान के माध्यम से किसानों की समस्याओं को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।   राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा समस्त जिला मुख्यालयों पर निकाली जा रही किसान संघर्ष यात्रा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री हीरालाल शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।   इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री जुबेर खान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास, श्री मुमताज मसीह, पूर्व सांसद श्री अश्कअली टाक, विधायक श्री खिलाड़ीलाल बैरवा, श्रीमती गंगा देवी, श्री अमीन कागजी, श्री रफीक खान, श्रीमती शकुन्तला रावत, जयपुर हैरिटेज महापौर श्रीमती मुनेज गुर्जर, पूर्व मंत्री श्री बृजकिशोर शर्मा, पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, श्री विवेक धाकड़, श्री प्रकाश बैरवा, डॉ. अर्चना शर्मा, श्री सुशील शर्मा, डॉ. अजीत सिंह शेखावत, श्री गिरिराज गर्ग, श्रीमती ज्योति खण्डेलवाल, श्री बालकृष्ण खींची, श्री शब्बीर हुसैन खान, श्री सुरेश चौधरी, श्री सीताराम अग्रवाल, श्री पुष्पेन्द्र भारद्वाज, श्री राजेश चौधरी, श्री प्रशान्त शर्मा, श्री जसवन्त गुर्जर, श्री अयूब खान, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती संगीता गर्ग, श्री महेश शर्मा दौलतपुरा, श्री आबिद कागजी, श्री श्रवण तँवर, श्री आर.आर. तिवाड़ी, श्री कैलाश सोयल, श्री विजय सारस्वत, श्री ललित तूनवाल, श्रीमती कल्पना भटनागर, श्री विमल यादव, श्री राजेन्द्र सैन, श्री मुकेश वर्मा, श्री गिरीश चौधरी, श्री गोपाल केसावत, श्री हरसहाय यादव, श्री सीताराम नेहरू, श्री शारदाकान्त शर्मा, श्री बनवारी लाल गुप्ता, श्री सीताराम बैरवा, श्री पंकज दाधीच, श्री राजू खान, श्री ओमप्रकाश जैदिया, श्री राजेन्द्र आर्य, श्री रामकरण कुमावत, श्री श्रवण चौबे, श्री जगदीश शर्मा, श्री दीपक धीर, श्री सुनील आमेरिया, श्री विचार व्यास, श्री राजेश पाण्डे एवं श्री सत्येन्द्र सिंह जादौन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहें।  !!!
  • Powered by / Sponsored by :

  पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर "कांग्रेस जनप्रतिनिधि सम्मेलन" में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का संबोधन


  पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर राजस्थान कांग्रेस द्वारा आयोजित "कांग्रेस जनप्रतिनिधि सम्मेलन" में केन्द्र सरकार से ERCP को.....

  राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर राजस्थान कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन में खेल मंत्री अशोक चांदना का संबोधन   


   ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में राजभवन के आसपास धारा 144 लागू होने के कारण कांग्रेस.....

  राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर राजस्थान कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का संबोधन   


   ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में राजभवन के आसपास धारा 144 लागू होने के कारण कांग्रेस.....

  राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर राजस्थान कांग्रेस के द्वारा किया जा रहे विरोध प्रदर्शन में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का संबोधन   


   ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में राजभवन के आसपास धारा 144 लागू होने के कारण कांग्रेस.....

  'नेशनल हेराल्ड' के मामले में राजस्थान कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का संबोधन  


   प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 'नेशनल हेराल्ड' के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने के विरोध.....

  'नेशनल हेराल्ड' के मामले में राजस्थान कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन, राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला का संबोधन 


   प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 'नेशनल हेराल्ड' के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने के विरोध.....

कांग्रेस सेवादल करेगा प्रदेश में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व रैली  


  जयपुर, 10 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, इन्दिरा.....

चूरू सांसद राहुल कस्वां बीजेपी छोड़ कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल, कहा- भाजपा में सामन्तवादी लोगों की सोच हावी हो रही और किसानों की आवाजों को दबाया जा रहा हैं . . .

जयपुर, 11 मार्च। लोकसभा सदस्य चूरू सांसद राहुल कस्वां ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता त्यागते हुए दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

कांग्रेस द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर एसबीआई बैंक की शाखाओं के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया

जयपुर, 07 मार्च। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा केन्द्र सरकार की चुनावी बॉण्ड योजना को असंवैधानिक बताकर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया (SBI) को चुनावी.....

कांग्रेस की सरकार चाहे केन्द्र में रही अथवा राज्य में रही हो, कांग्रेस सरकारों ने हमेशा आदिवासी कल्याण के कार्य किए - गोविन्द सिंह डोटासरा

जयपुर, 07 मार्च। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के राजस्थान के बांसवाड़ा में आगमन पर आयोजित जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व कांग्रेस.....

किसान आंदोलन को और मजबूत करने हेतु एमएसपी की गारंटी का कानून जल्द बनें - अशोक चांदना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा गारंटी शब्द जुमले के रूप में इस्तेमाल कर रहे है किन्तु लागू नहीं कर पा रहे है - अशोक चांदना जयपुर,.....

कांग्रेस ने देवेन्द्र झाझड़िया तथा मन्नालाल रावत लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति जताई

जयपुर, 05 मार्च। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव-2024 हेतु राजस्थान के चूरू लोकसभा क्षेत्र से देवेन्द्र झाझड़िया तथा उदयपुर (एसटी) लोकसभा.....

यमुना जल समझौता: राजस्थान की भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के हितों से खिलवाड़ किया है - गोविन्द सिंह डोटासरा

जयपुर, 29 फरवरी। हरियाणा और राजस्थान की सरकार के बीच क्या समझौता किया है, उसका खुलासा भी राजस्थान की भाजपा सरकार ने नहीं किया - गोविन्द सिंह.....

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

जयपुर, 28 फरवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत आज अलवर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित संवाद कार्यक्रम.....

गौतम ने संगठन को मजबूत करने के हेतु धौलपुर, करौली, गंगापुर सिटी जिले का दौरा कर महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली

26 फरवरी 2024। राजस्थान महिला कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम ने धौलपुर, करौली, गंगापुर सिटी जिले का दौरा कर महिला कॉंग्रेस की बैठक.....

महिला सुरक्षा को लेकर राजस्थान की पर्ची सरकार हो रही नाकाम : राखी गौतम

26 फरवरी 2024 । राजस्थान महिला कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने जयपुर के प्रागपुरा गाँव मे 24 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार कर कुछ महीनों.....

राजस्थान विधानसभा का घेराव करते समय चूरू के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गिरफ्तार

चूरू, 21 फरवरी 2024, राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को जयपुर में युवाओं और किसानों के सम्मान में "रोजगार दो न्याय दो" अभियान के.....

महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बीजेपी ज्वाइन करने पर बोले डोटासरा, मालवीय ने पार्टी विरोधी गतिविधियां और जनता से गद्दारी करने का काम किया. . .

महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि महेंद्रजीत.....