पीसीसी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली को लेकर प्रेस वार्ता की

  पीसीसी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली को लेकर प्रेस वार्ता की

   

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई पर हल्ला बोल रैली की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जयपुर में बैठक हुई !! पीसीसी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई पर हल्ला बोल रैली की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता की !! गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार के पास रिकॉर्ड महंगाई रोकने एवं युवाओं को रोजगार देने की कोई कार्ययोजना नहीं है। जनविरोधी नीतियां लागू करने वाली मोदी सरकार 8 साल से हर मोर्चे पर नाकाम रही है। !! सीएम अशोक गहलोत ने पीएम नरेन्द्र मोदी व आप पार्टी पर साधा निशाना | देश में बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के विरूद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 04 सितम्बर, 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली मंहगाई पर हल्ला बोल महारैली की तैयारियों के लिये प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में जयपुर के होटल क्लाकर्स् आमेर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सहित राज्य मंत्रीमण्डल के सदस्यगण, बोर्ड/निगम के अध्यक्षगण व उपाध्यक्षगण, विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण, सांसदगण, सांसद प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वर्तमान/नितर्वमान जिलाध्यक्षगण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, सभी अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षगण तथा विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के नितर्वमान प्रदेशाध्यक्षगण शामिल हुए। बैठक में दिल्ली में आयोजित होने वाली मंहगाई पर हल्ला बोल महारैली को सफल बनाने हेतु तथा राजस्थान से आमजन की भागीदारी बड़ी संख्या में सुनिश्चित करने हेतु जन जागरण अभियान चलाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम तय किये गये तथा सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लक्ष्य निर्धारित कर जिम्मेदारियां प्रदान की गई। बैठक के पश्चात् प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में मंहगाई एवं बेरोजगारी बढ़ रही है, किन्तु केन्द्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया है कि 04 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली मंहगाई पर हल्ला बोल रैली को सफल बनाने एवं प्रदेश से अधिकाधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्णय लिया गया है कि दिनांक 25 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में जिला कमेटियां विस्तारित बैठक आयोजित कर जिले के सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने हेतु चर्चा करेंगे तथा लोगों को दिल्ली जाने व रैली में भाग लेने हेतु प्रेरित करने के लिये जन जागरण अभियान की रूपरेखा तैयार की जायेगी जिसके तहत् प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदत्त पम्पलेट लोगों के बीच वितरित किये जायेंगे एवं केन्द्र सरकार की गलत नीतियों जिसके कारण देश में मंहगाई एवं बेरोजगारी बढ़ी है, साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा लोगों की आवश्यकता की वस्तुओं पर जिस प्रकार जीएसटी लगाकर अतिरिक्त बोझ डाला गया है पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया कि दिनांक 27 अगस्त को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंहगाई के विरूद्ध जन जागरण अभियान ब्लॉक स्तर पर चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासन के दौरान एलपीजी गैस के दामों में 154 प्रतिशत, पेट्रोल के दामों में 40 प्रतिशत, डीजल के दामों में 75 प्रतिशत, सरसों का तेल 122 प्रतिशत, आटा 81 प्रतिशत, दूध 71 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई है जिस कारण आम आदमी के दैनिक जीवनयापन हेतु आवश्यकता की वस्तुएं हासिल करना आम आदमी के लिये मुश्किल हो गया है। श्री डोटासरा ने कहा कि देश में बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर भय एवं अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के नेता भी आम जनता के साथ यह कहने लग गये हैं कि भाजपा जनसेवा को छोड़ सत्ता प्राप्ति हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित होने वाली मंहगाई पर हल्ला बोल महारैली केन्द्र की भाजपा सरकार के लिये चेतावनी है कि केन्द्र बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी को तुरंत काबू में करे तथा यह संदेश है कि जनता ने वर्ष 2024 में केन्द्र से भाजपा की विदाई मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार गुड गर्वनेन्स देकर प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, अंग्रेजी माध्यम स्कूल, किसानों के लिये अलग बजट पेश करना तथा अगला बजट युवाओं पर केन्द्रित रखने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं, उससे डरकर भाजपा तथा आरएसएस राजस्थान सरकार को बदनाम करने के एजेण्डे पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं आरएसएस का अचली चेहरा पूर्व विधायक श्री ज्ञानदेव आहूजा के रूप में जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा एवं राजस्थान सरकार द्वारा पिछले साढ़े तीन वर्ष में प्रदेश में गुड गर्वनेन्स की तुलना होने पर भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता शर्मसार महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाल ही में किये गये विफल प्रदर्शन से भाजपा नेताओं की कलई खुल गई जो कि अपने प्रदर्शन में भीड़ तक नहीं जुटा सके। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यों एवं सत्ता व संगठन के समन्वय के आधार पर वर्ष 2023 में कांग्रेस पुन: राजस्थान में सरकार बनायेगी। प्रेसवार्ता को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने आमजनता की मूलभूत आवश्यकता की वस्तुयें आटा, दूध, दही, छाछ पर जीएसटी लगा दी तथा जनता को गुमराह करने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है कि राज्य सरकारों की सहमति से निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के झूठे दावे के विरूद्ध राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने इन वस्तुओं पर जीएसटी ना लगाने हेतु दो बार पत्र भेजकर अपनी असहमति व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के विरूद्ध दिनांक 05 अगस्त श्री राहुल गॉंधी एवं श्रीमती प्रियंका गॉंधी सहित सभी कांग्रेसजनों ने देशभर में मंहगाई के विरूद्ध काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया जिसके बाद केन्द्र सरकार बचाव की मुद्रा में आई गई तथा भाजपा के केन्द्रीय नेता देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी पर जीएसटी का तडक़ा लगाने पर घबरा गये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस के प्रदर्शन से डरकर काला जादू जैसी बातें करने लग गये, जबकि वास्तविकता यह है कि देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है। अमीर और गरीब के बीच की खाई और बढ़ गई है तथा पूंजी एक जगह एकत्रित हो रही है जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉलर मंहगा हो रहा है, देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है किन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। केन्द्र सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये ईवेंट आयोजित करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि देश में पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को याद किये बिना आजादी का अमृत महोत्सव कामयाब नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जिस महान् नेता 10 से 12 साल जेल में बिताये एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे, उनका जिक्र नहीं किया जा रहा है, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गॉंधी के देश के विकास में एवं मजबूती में दिये गये योगदान की चर्चा नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के महान् स्वतंत्रता सैनानियों गोपाल कृष्ण गोखले, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपतराय, मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा दी गई शिक्षा एवं दिखाये गये मार्ग का जिक्र नहीं हो रहा है, केवल ईवेंट आयोजित कर केन्द्र सरकार खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के युवाओं को हमारे महान् स्वतंत्रता सैनानियों के आजादी के आन्दोलन में दिये गये योगदान से अवगत नहीं करवाया गया तो नई पीढ़ी देश के इतिहास पर कैसे गर्व करेगी। श्री गहलोत ने कहा कि देश में बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के कारण स्थिति विस्फोटक हो गई है तथा अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन केन्द्र सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करते हुये धर्म एवं जाति के आधार पर समाज के विभाजन का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपना दायित्व समझकर रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मंहगाई एवं बेरोजगारी को कम करने हेतु केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने का कार्य करेंगे। बैठक को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री सचिन पायलट, डॉ. बी. डी. कल्ला, गुजरात प्रभारी डॉ. रघु शर्मा, एआईसीसी सचिव श्री धीरज गुर्जर, राज्य मंत्रीमण्डल के सदस्य श्री शांति धारीवाल एवं श्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने सम्बोधित किया।    !!!
  • Powered by / Sponsored by :

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

जानिए राजस्थान में कांग्रेस की हार पर निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने क्या कहा. . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

जयपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए. . .      


जयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए ......

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद विधायक अशोक चांदना और टीकाराम जूली ने क्या कहा जानिए . . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

राजस्थान के 170 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी प्रदान की

जयपुर, 09 मई। लोकसभा चुनाव-2024 के आगामी चरणों में हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली में राजस्थान के 170 से अधिक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस.....

चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, 11 अप्रैल 2024 भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू.....

पांच न्याय के सिद्धांत पर जो 25 गारंटियां कांग्रेस ने दी है, उसके आधार पर इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 08 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता.....

कांग्रेस का जयपुर से चुनावी शंखनाद, कहा- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की . . .

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं - सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

भारत देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए है तैयार हम - राखी गौतम

राजस्थान प्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत देश की महिलाओं के लिए घोषित "5 न्याय गारंटी" करने पर भारत.....

राजस्थान कांग्रेस की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दिशा का आयोजन

जयपुर, 05 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एण्ड डिजीटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय.....

लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव हेतु जन घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा

जयपुर, 01 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में दिनांक 06 अप्रेल, 2024 को.....