जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .

   

  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया है। कांग्रेस की इस सभा में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, सचिन पायलट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, जयपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास, दौसा प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा, विधायक अमीन कागजी और आर.आर. तिवाड़ी, डॉ. बी.डी. कल्ला व कांग्रेस नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।   कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, प्रियंका गांधी ने हमारे घोषणा पत्र के बारे में बताया। हमारी जो 5 न्याय गारंटी है उसके तहत हमने 25 गारंटी करके देने का वादा किया है। हम झूट बोलने वालों में से नहीं है जैसे की PM मोदी बोलते हैं... उन्होंने कहा कि हर जगह कुछ न कुछ नया झूठ बोलकर आते हैं। उन्होंने कितनी गारंटी हमसे पहले दी हैं।   पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे(प्रधानमंत्री) कह रहे हैं मेरी गारंटी है, यह गारंटी तो हमारे शब्द हैं PM मोदी ने इसे चुरा लिया है। हमने हिमाचल में गारंटी दी, जो गारंटी हमने वहां दी उसे हमने लागू किया। तेलंगाना में जो हमारी गारंटी थी उसे हमने लागू किया। आपकी कौनसी गारंटी है? मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं। आपने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया और आप कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया। हम 55 वर्ष थे हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं। हमने राजस्थान में क्या किया इसका भी हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया है।   कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी के इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल रेलवे लाइन को लेकर चर्चा हैं। ये लाइन तो ब्रिटिश के जमाने से लेकर नेहरू जी के जमाने से है। मोदी अब क्या कर रहे हैं। मोदी उन लाइन पर एक-एक ट्रेन को छोड़कर हरी झंडी दिखा रहे हैं। ये इंफ्रास्ट्रक्चर तो हमने तैयार किया है और उसका क्रेडिट भी आापने लिया। स्टेशन पर जाकर हरी झंडी दिखाते हैं। बगैर काम का क्रेडिट लेना मोदी का काम हैं।   मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इन्होने प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन क्या वह पूरा हुआ। उन्होंने महंगाई और काले धन की वापसी पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा आज हम 25 गांरटी दे रहे हैं। ये गांरटियां जीवन को सुगम करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है। उन्होंने पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर संविधान को बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आपको लड़ना पड़ेगा।   खडगे ने आगे कहा कि राजस्थान में किसान परेशान हैं। हजारों लोग सुसाइड कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी यहां आकर कहते हैं- 370 हटा दिया, इस बात का यहां के लोगों से क्या वास्ता है। मोदी जी, ये बताइए आपने किसानों के लिए क्या किया? क्या फर्टिलाइजर के दाम कम कर दिए?, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए? उन्होंने कहा कि राजस्थान के लिए कांग्रेस ने विकास के कई काम किए। जैसे इंदिरा गांधी नहर, चंबल घाटी परियोजना, मेवाड़ यूनिवर्सिटी, मेजा बांध, IIT जोधपुर, IIM उदयपुर, बीसलपुर बांध, महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, मोदी जी ने क्या किया- बगैर काम किए सिर्फ क्रेडिट लिया।  !!!
  • Powered by / Sponsored by :

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

जानिए राजस्थान में कांग्रेस की हार पर निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने क्या कहा. . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

जयपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए. . .      


जयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए ......

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद विधायक अशोक चांदना और टीकाराम जूली ने क्या कहा जानिए . . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

जानिए मुस्लिम समुदाय के विकास, शिक्षा और रोजगार पर कांग्रेस नेता मुमताज मसीह ने क्या कहा . . .    


   मुमताज़ मसीह चैयरमैन ऑफ वीएसडीसी (Volunteer Sector Development Centre) और राज्य मंत्री व पीसीसी उपाध्यक्ष ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से एग्जिट.....

राजस्थान के 170 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी प्रदान की

जयपुर, 09 मई। लोकसभा चुनाव-2024 के आगामी चरणों में हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली में राजस्थान के 170 से अधिक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस.....

चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, 11 अप्रैल 2024 भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू.....

पांच न्याय के सिद्धांत पर जो 25 गारंटियां कांग्रेस ने दी है, उसके आधार पर इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 08 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता.....

कांग्रेस का जयपुर से चुनावी शंखनाद, कहा- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की . . .

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं - सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

भारत देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए है तैयार हम - राखी गौतम

राजस्थान प्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत देश की महिलाओं के लिए घोषित "5 न्याय गारंटी" करने पर भारत.....

राजस्थान कांग्रेस की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दिशा का आयोजन

जयपुर, 05 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एण्ड डिजीटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय.....

लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव हेतु जन घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा

जयपुर, 01 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में दिनांक 06 अप्रेल, 2024 को.....