न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 

   

  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस का विजन ‘‘न्याय पत्र-2024’’ जारी किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट, सचिव धीरज गुर्जर, सह प्रभारी अमृता धवन, चिरंजीव राव, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा,  एआईसीसी के सोशल मीडिया एवं डिजीटल प्लेटफार्म्स विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत, सांसद एवं राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस विधायक, सांसद, विधायक प्रत्याशी, पूर्व मंत्री उपस्थित रहे।   इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘‘न्याय पत्र-2024’’ को जारी करने हेतु जनसभा का स्थान जयपुर चुना जाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्ष तक केवल झूठ बोल कर शासन चलाया, देश में जुमले दिए गए, तानाशाही रवैया अपनाया गया, किसानों का शोषण किया गया। उन्होंने कहा कि देश के किसानों का शोषण करते हुए पहले तो केन्द्र की भाजपा सरकार ने तीन काले कानून लागू किए तथा किसान आंदोलन के पश्चात् 22 माह पूर्व जो समझौता किसानों से किया था, उसे मनवाने हेतु किसान पुनः दिल्ली जाने लगे तो उनका रास्ता भाजपा की केन्द्र सरकार ने अवरूद्ध कर दिल्ली जाने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में 750 से अधिक किसान शहीद हो गए, किन्तु देश के प्रधानमंत्री समझौता लागू नहीं कर किसानों के साथ अन्याय कर रहे है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों एवं सैनिकों की धरती चूरू पर जनसभा करने आये जहां उन्होंने किसानों, युवाओं के हितों तथा रोजगार की बात नहीं की, ना ही युवाओं के सपनों को तोड़ने वाली अग्निवीर योजना के बजाए सेना में स्थायी भर्ती की बात की, वहां भी प्रधानमंत्री धारा 370 हटाने की बात कह कर गए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री जी ने किसानों को एमएसपी देने, किसान की आय दुगुनी करने का वादा नहीं किया था ? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज फिर राजस्थान के अजमेर जिले में आएं है इसी जिले में पिछले चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के 13 जिलों की प्यास बुझाने वाली महत्वपूर्ण ईआरसीपी योजना को राष्ट्रीय परियोजना बनाने का वादा किया था, किन्तु ईआरसीपी राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में पर्ची से बनी सरकार थोप दी है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की जनता से वादा किया था कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के बराबर राजस्थान में पेट्रोल एवं डीजल की कीमत होगी किन्तु आज भी पेट्रोल एवं डीजल पड़ोसी राज्य से 10 रुपये महंगा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री से आज जनता पूछ रही है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर अपराध को लेकर आरोप लगाए जाते थे किन्तु आज मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी के बेटे ने ही हत्या कर दी और समय पर मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ, यह प्रश्न आज जनता पूछ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रमण में व्यस्त है और प्रदेश में अपराध बेलगाम हो गए है, माता-बहनों की इज्जत लूटी जा रही है किन्तु भाजपा के नेता देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आज जनता को एक बार पुनः मौका मिला है इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने जो न्याय पत्र के रूप में गारंटी दी है उसे गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा, मातृ शक्ति, किसान सभी 36 कौम के लोग इस बार कांग्रेस को जीता कर दिल्ली की सत्ता से भाजपा को हटाएंगे।    !!!
  • Powered by / Sponsored by :

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

जानिए राजस्थान में कांग्रेस की हार पर निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने क्या कहा. . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

जयपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए. . .      


जयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए ......

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद विधायक अशोक चांदना और टीकाराम जूली ने क्या कहा जानिए . . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

जानिए मुस्लिम समुदाय के विकास, शिक्षा और रोजगार पर कांग्रेस नेता मुमताज मसीह ने क्या कहा . . .    


   मुमताज़ मसीह चैयरमैन ऑफ वीएसडीसी (Volunteer Sector Development Centre) और राज्य मंत्री व पीसीसी उपाध्यक्ष ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से एग्जिट.....

राजस्थान के 170 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी प्रदान की

जयपुर, 09 मई। लोकसभा चुनाव-2024 के आगामी चरणों में हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली में राजस्थान के 170 से अधिक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस.....

चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, 11 अप्रैल 2024 भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू.....

पांच न्याय के सिद्धांत पर जो 25 गारंटियां कांग्रेस ने दी है, उसके आधार पर इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 08 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता.....

कांग्रेस का जयपुर से चुनावी शंखनाद, कहा- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की . . .

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं - सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

भारत देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए है तैयार हम - राखी गौतम

राजस्थान प्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत देश की महिलाओं के लिए घोषित "5 न्याय गारंटी" करने पर भारत.....

राजस्थान कांग्रेस की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दिशा का आयोजन

जयपुर, 05 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एण्ड डिजीटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय.....

लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव हेतु जन घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा

जयपुर, 01 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में दिनांक 06 अप्रेल, 2024 को.....