भाजपा ने गायों में फैल रही लंपी बीमारी, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, किसान कर्जमाफी इत्यादि मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

  भाजपा ने गायों में फैल रही लंपी बीमारी, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, किसान कर्जमाफी इत्यादि मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

   

  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायों में फैल रही लंपी बीमारी, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, किसान कर्जमाफी इत्यादि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया !! सतीश पूनिया ने कहा अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है। 2023 में कांग्रेस पार्टी का परमानेंट श्राद्ध हो जाएगा। भारत और राजस्थान से कांग्रेस सरकार का सफाया हो जाएगा !! आपको बतादें कि बीजेपी लंपी वायरस का मुद्दा उठाकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार को घेर रही है। बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में विधानसभा की तरफ कूच किया। भाजपा पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी दी। !!!
  • Powered by / Sponsored by :