2 नगर निगम चुनाव-2020 में भाजपा सभी 6 नगर निगमों में प्रचण्ड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर अपना बोर्ड बनायेगी - अर्जुनराम मेघवाल  

 2 नगर निगम चुनाव-2020 में भाजपा सभी 6 नगर निगमों में प्रचण्ड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर अपना बोर्ड बनायेगी - अर्जुनराम मेघवाल  

  

जयपुर, 15 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव-2020 में भाजपा सभी 6 नगर निगमों में प्रचण्ड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर अपना बोर्ड बनायेगी। अर्जुनराम मेघवाल के साथ प्रेसवार्ता में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार मौजूद रहे। मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में 6 नगर निगमों के चुनाव हैं, दो जयपुर, दो जोधपुर एवं दो कोटा में। कांग्रेस ने एक सोची-समझी चाल व षडयंत्र कर दो-दो निगमों का गठन किया है। उन्हें लगा कि भाजपा का जनाधार शहरों में ज्यादा है, जिसके चलते कांग्रेस नगर निगमों में ज्यादा जीत दर्ज नहीं कर पायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में आने के बाद जो 3 नगर निगम थे उदयपुर, बीकानेर एवं भरतपुर, उन तीनों में से दो निगमों में तो हमने अपने महापौर बना लिये और तीसरे में हम बनाने ही वाले थे कि गहलोत जी ने षडयंत्रपूर्वक भरतपुर में अपना महापौर बना लिया। मेघवाल ने कहा कि गहलोत को डर था कि एक-एक नगर निगम होने से जयपुर, जोधपुर एवं कोटा में हमारा महापौर नहीं बन सकता है, तो उन्होंने प्रदेश में दो-दो नगर निगम बना दिये और वार्डों का परिसीमन कर दिया और परिसीमन भी ऐसा किया कि काॅलोनी की काॅलोनी तोड़ दी। उन्होंने कहा कि एक काॅलोनी को एक नगर निगम में तो रखते, आपने वार्ड तोड़ दिये। राज्य निर्वाचन आयोग ने जो पैरामीटर जारी किया था, जिसका इन्होंने पालन नहीं किया। कोई डी-लिमिटेशन करते समय राज्य सरकारों को उन शर्तों का पालन करना चाहिए। उन सब शर्तों का उन्होंने उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि जनता इनसे परेशान होकर कहने लगी कि रोड़ के इस पार हम लोग ग्रेटर में है और रोड के दूसरी ओर हैरिटेज में हैं, जो परिस्थितियाँ गहलोत सरकार ने उत्पन्न की थी, उन्हीं परिस्थितियों के चलते वे कई बार कोर्ट गये। अन्ततः उन्हें सुप्रीम कोर्ट से फटकार पड़ी। मेघवाल ने कहा कि हमारी दृष्टि यह रहेगी कि एक हमारा दृष्टि-पत्र होगा। भाजपा नगर निगमों के चुनाव में जीतती है तो हमारी दृष्टि क्या रहेगी, जिसको हमने दृष्टि-पत्र नाम दिया है। हमारा विजन और इस चुनाव प्रचार के दौरान एक ब्लैक पेपर होगा, जिसमें कांग्रेस सरकार की 20 महीने की विफलताओं को आमजन को बताया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पीरियड में इन्होंने जो स्मार्ट सिटी योजना के पैसे थे, अमृत योजना के पैसे थे, उनका इन्होंने डायवर्जन किया और कोविड कालखण्ड में भी वो पैसे जो भारत सरकार के थे और योजनाओं में भी भारत सरकार के पैसे आए, उनको लेकर जनता के साथ भेदभाव एवं पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया, ये मुद्दा भी चुनाव में रहेगा। गुड-गवर्नेन्स हमारा एजेण्डा रहेगा। इन्होंने नगर निगमों की हालत बेड-गवर्नेन्स में बदल दी, ये भी एक विषय रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासक लगाने से नगर निगमों में विकास कार्यों से सम्बन्धित सभी कार्य ठप हो गये। जयपुर में सड़कों की हालत खस्ता हो रही है, नालों की सफाई नहीं हो पा रही है, सफाईकर्मियों का एक एसोसिएशन सुबह मिला, वो कह रहा है पहली बार जयपुर में नगर निगम में जो हमारी तनख्वाह है वो डिस्टर्ब हुई, लेट मिलती है, समय पर नहीं मिलती है, दूसरी हमारी सैलेरी के अलावा जो अलाउन्सेज है उनकी तो बात ही मत करो। सैलेरी भी समय पर नहीं मिलती है। इधर रोड़वेज कर्मचारी भी सड़कों पर है, उनको सैलेरी समय पर नहीं मिलती है, तो ऐसी जो व्यवस्थाएं हैं इनके बीच में भाजपा सभी वार्डों पर चुनाव लड़ेगी और जो इसने नगर निगम को दो-दो भागों में बांटा है तीनों जगह इस चुनौती को भी स्वीकार कर रही है और भाजपा  सभी 6 नगर निगमों मंे अपना बोर्ड बनाने में सफल होगी। मेघवाल ने कहा कि राजस्थान दलित अत्याचारों में और महिला उत्पीड़न प्रथम नम्बर का राज्य हो गया है, ये हम सब के लिए शर्म जैसा एक विषय है। क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दो भागों में बँटी हुई है। सत्ता के दो केन्द्र जब से ये बने हैं तब से ये हालात हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने घोषणा पत्र में किये गये वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है, जनता को गुमराह करने के लिए घोषणा पत्र की समीक्षा करते हैं। मेघवाल ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में 25 बिल पास हुए, बहुत ही इम्पोर्टेन्ट सत्र रहा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के कल्याणकारी कृषि सुधार कानून किसानों की आर्थिक उन्नति में बहुत लाभकारी साबित होंगे। कृषि कानूनों से देश के किसान को पहली बार यह मौका मिला है कि वह अपनी फसल की कीमत स्वयं तक कर कहीं भी, कभी भी बेच सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के किसानों को आश्वस्त कर चुके है कि एमएसपी जारी है और हमेशा रहेगी।  !!!   
  • Powered by / Sponsored by :

शिवसेना राजस्थान प्रभारी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चन्द्रराज सिंघवी ने राजस्थान की राजनीति और राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा. . .   


  चन्द्रराज सिंघवी - राजस्थान प्रभारी, शिवसेना ने विशेष वार्तलाप के दौरान राजस्थान चुनाव, राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री, चुनाव में OBC मुद्दा,.....

महिला मोर्चा - जयपुर प्रकोष्ठ - अनुराधा माहेश्वरी ने राजस्थान चुनाव में 200 विधानसभाओं में टीम 11 की भागीदारी पर की चर्चा…   


  महिला मोर्चा - जयपुर प्रकोष्ठ - अनुराधा माहेश्वरी ने बताया कि हर वार्ड में महिलाओं की टीम 11 तैयार की जाएगी। ये टीम 11 घर-घर जाकर सम्पर्क.....

राजस्थान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट डॉ. के.एल जैन और उनकी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों साथ उद्योग, व्यापार, व्यवसाय और राजनीति, राज्यसरकार और केंद्र सरकार के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा . . .     


 डॉ. के.एल जैन – प्रेसिडेंट ऑफ राजस्थान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने राजस्थान विकास की योजनाओं, राजस्थान की GDP, व्यापार उद्योग जगत की नीतियों.....

हुसैन खान - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हमीद खान मेवाती – प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ विधानसभा चुनाव व मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य, धारा 370 और ट्रिपल तलाक को लेकर की चर्चा . . . 


  आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल के साथ हुसैन खान – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं प्रदेश प्रभारी गुजरात, हमीद खान.....

जमवारामगढ़ विधायक गोपाल मीना ने जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर अपनी बात कही... 


  जमवारामगढ़ क्षेत्र के विकास के सभी बिंदु पर विस्तृत चर्चा, जानिए, देखिए विडियो जमवारामगढ़ विधायक गोपाल मीना… जमवारामगढ़ विधायक गोपाल.....

बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी, राष्ट्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा कपिल व अन्य महिला पदाधिकारी के साथ राजस्थान विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा . . . 


  बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा कपिल व अन्य महिला पदाधिकारी के साथ राजस्थान.....

भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने आगामी विधानसभा चुनाव में बागी व नाराज हुए बीजेपी नेताओं पर क्या कहा जानिए? 


  भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत से आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल की आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण प्रणाली,.....

विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बनने पर सांसद दिया कुमारी ने अपना पक्ष रखा और क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की . . .  


   आपकी आवाज के चीफ संपादक अरुण कूलवाल ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बनने पर सांसद दिया कुमारी से क्षेत्र के.....

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बनने पर सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपना पक्ष रखा और क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की . . .


  राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस की.....