पद्मश्री शाकिर अली और पंडित डॉ मधु भट्ट तैलंग ने बीजेपी को दिया समर्थन, कहा- मोदी जी के नेतृत्व में देश की सस्कृति और कला पूरे विश्व में पहुंची . . .      

पद्मश्री शाकिर अली और पंडित डॉ मधु भट्ट तैलंग ने बीजेपी को दिया समर्थन, कहा- मोदी जी के नेतृत्व में देश की सस्कृति और कला पूरे विश्व में पहुंची . . .      

   

   पद्मश्री शाकिर अली (लघुचित्रकला शैली के कलाकार) ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी जी के पिछले 10 साल के कार्यकाल में जो भी उनकी योजनाएं रही हैं वो देश को बहुत ही आगे ले गए उनका विजन हर क्षेत्र में चाहे वो कला, संस्कृति और राजनीति हो सभी में अच्छा रहा हैं। हम सब कलाकारों ने यह मिलकर निश्चय किया हैं मोदी जी को समर्थन किया हैं।    पद्मश्री पंडित डॉ मधु भट्ट तैलंग ने कहा कि मोदी सरकार का सर्वंगीण विकास के विजन को उन्होंने साबित करके बताया हैं उसी के द्वारा ही हमारा भारत देश की सस्कृति और कला पूरे विश्व में पहुंची हैं। और मोदी जी की योजनाओं ने अपने व्यक्तिगत विकास के ऊपर उठकर समाज और हर क्षेत्र में राष्ट्र के विकास को पहले रखा हैं। उन्होंने समाज की सेवा की हैं उसे उन्होंने प्रमाणित कर दिया हैं।   जयपुर, 14 अप्रैल 2024। भाजपा मुख्यालय पर सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजन में आज पदम पुरूस्कारों से सम्मानित कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को समर्थन दिया, और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान सभी कलाकारों का भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक मनीष पारीक, सह-संयोजक डॉ. चन्द्रदीप हाडा और सह-संयोजिका शालिनी शर्मा मौजूद भी मौजूद रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि हम सभी के लिए हर्ष एवं सौभाग्य का विषय है। हिंदुस्तान में आम चुनाव होने जा रहे हैं। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों की राय भी सामने आ रही है। कला एवं संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। इन सभी लोगों ने अपनी कला के माध्यम से देश का सांस्कृतिक गौरव बढ़ाया है। भाजपा पार्टी सौभाग्यशाली है जो इन सभी लोगों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिल रहा है।    पद्मभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए अभूतपूर्व दिवस है। हम किसी दलगत राजनीती के लोग नहीं हैं, ना ही हमारा राजनीती में चुनाव लड़ने का उद्देश्य है। हम सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ते देख रहे हैं, भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। मोदी विकसित भारत संकल्प 2047 के विजन के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। हम लोगों की कला को सम्मान मिला है सभी ने हमें बहुत मान और सम्मान दिया है। पदम श्री विश्व प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कलाकार भले ही अलग-अलग क्षेत्र से आते हैं, लेकिन हम सभी एक देश के नागरिक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें पदम श्री पुरूस्कार से नवाजा और मान सम्मान दिया इसके लिए हम उनके आभारी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है, विदेशों में आज भारत के सांस्कृति गौरव की चर्चा होती है। इसलिए पुनः तीसरी बार हम पीएम मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चाहते हैं। इस अवसर पर पदमश्री तिलक गीताई, शाकिर अली, उस्ताद अहमद हुसैन, उस्ताद मोहम्मद हुसैन, स्वर्गीय लक्ष्मण भट्ट तेलंग की बेटी धु्रपद गायिका डॉ. मधु भट्ट तेलंग, मुन्ना शास्त्री, राम किशोर डेरेवाला, मोहनलाल सोनी और पंडित सलिल भट्ट मौजूद रहे।  !!!
  • Powered by / Sponsored by :

मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में देश की संस्कृति और कलाकारों को गौरवान्वित किया और देश का विकास किया – पद्मश्री-कालबेलिया डांसर  गुलाबो सपेरा . . .  


  पद्मश्री कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार कला और देश का विकास.....

पदम पुरूस्कारों से सम्मानित कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों के साथ आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल की बातचीत . . .  


    पदम पुरूस्कारों से सम्मानित कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से बातचीत.....

राजस्थान बीजेपी सह-प्रभारी विजया रहाटकर ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से  लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की . . .  


 भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव, राजस्थान भाजपा की सह-प्रभारी विजया रहाटकर ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से लोकसभा.....

कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ क्या बोले जानिए. . .    


अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ की आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से.....

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के Media Coordinator आनंद शर्मा के साथ आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल की मीडिया से संबंधित बिन्दुओं पर विशेष चर्चा. . .    


  राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मीडिया कोऑर्डिनेटर आनंद शर्मा के साथ आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल की मीडिया से संबंधित.....

होटल एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्यों के साथ होटल इंडस्ट्री की संभावनाओं व समस्याओं पर चर्चा . . .


  होटल एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष गजेन्द्र लूनिवाल, महासचिव राहुल अग्रवाल और उपाध्यक्ष ने राजस्थान टूरिज्म व होटल इंडस्ट्री को लेकर.....

राजस्थान मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की झलकियाँ . . .    


  राजस्थान में नयी सरकार का गठन हो चुका हैं। भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली हैं। उनके साथ डिप्टी.....

पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा का बीजेपी संगठन के महामंत्री से मुख्यमंत्री बनने पर विधायकों ने क्या कहा. . .    


  राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे। पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में भजनलाल.....

कुलदीप धनकड़ विराटनगर विधायक ने अपनी जीत को लेकर आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से बात की. . .    


  कुलदीप धनकड़ - विराट नगर से भाजपा विधायक ने अपनी जीत को लेकर आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से बात की।   जानिए राजस्थान में मुख्यमंत्री.....