राहुल गांधी ने जयपुर से महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, पीएम मोदी जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं. . . 

राहुल गांधी ने जयपुर से महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, पीएम मोदी जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं. . . 

   

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के भाषण के दौरान आधा पांडाल खाली हो गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए भी नही रुक पाए। देखिए विडियो के अंतिम भाग में आधे से ज्यादा पांडाल खाली हो चूका हैं। राहुल गांधी ने जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में छेडा OBC का मुद्दा।   क्या कांग्रेस अब अल्पसंख्यकों के साथ OBC को वोटबैंक बनाने के लिए, बीजेपी की हिंदुत्व वाले वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस अब OBC, SC, ST को साधने के लिए महिला आरक्षण पर छेडा मुद्दा। बीजेपी का हिंदुत्व और राष्ट्रीयवाद के तोड़ के रूप में अब कांग्रेस OBC, SC, ST को साधने में लगी हुई हैं| जैसे-जैसे बीजेपी अल्पसंख्यकों और मुस्लिम समुदायों के युवा और महिलाओं और उद्योगपति को अपना वोटबैंक के रूप में साध रही हैं। उसी तरह अब कांग्रेस OBC, SC, ST को साधने में लगी हैं। क्या कांग्रेस हिंदू और राष्ट्रीयवाद के तोड़ के रूप में अंग्रेजों की फूट डालों और राज करों की निति अपनाकर कांग्रेस OBC, SC, ST को साधने में लगी हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं। राहुल गांधी ने आज जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित कार्यालय 'इंदिरा गांधी भवन' का शिलान्यास किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अडानी और महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि हमने महिला आरक्षण का पूरा समर्थन किया है। राजीव गांधी जी पंचायती राज में महिला आरक्षण लाए थे। लेकिन हमारे 2-3 सवाल हैं: OBC महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं? महिला आरक्षण लागू करने से पहले जनगणना और परिसीमन की जरूरत क्यों है? हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज लागू हो, OBC महिलाओं को आरक्षण का फायदा मिले। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने रिसर्च की तो पता चला कि हमारी संस्थाओं में ओबीसी, दलित, आदिवासी वर्ग की क्या भागीदारी है? आज के हिंदुस्तान को 90 लोग चलाते हैं। आज के हिंदुस्तान को प्रधानमंत्री 90 अफसरों के साथ चलाते हैं। वे हर मंत्रालय के सचिव हैं। प्रधानमंत्री ओबीसी की बात करते हैं, लेकिन इन 90 अफसरों में सिर्फ 3 ओबीसी हैं। उनके पास हिंदुस्तान का सिर्फ 5 प्रतिशत बजट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं? हमने ये जनगणना करवाई थी, आंकड़े आपके पास हैं, उन आंकड़ों को हिंदुस्तान की जनता के सामने रख दीजिए और अगली जनगणना में जातिगत जनगणना भी करवाइए। ओबीसी का अपमान मत कीजिए। मोदी ने न तो अडाणी की बात कर पाते हैं, न ही ओबीसी के बारे में बात करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा दस साल बाद इसे लागू करना चाहती है। मोदी ओबीसी वर्ग को भागीदारी देना चाहते हैं, लेकिन जातिगत जनगणना से क्यों डर रहे हैं? उन्होंने कहा कि चुनाव में जब बीजेपी वाले वोट मांगने आएं तो उनसे यह जरूर पूछना कि जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवा रहे हो? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है, यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हुए हैं। नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार ने चिंरजीवी योजना जैसी हेल्थ स्कीम दी है। 500 रुपए में सिलेंडर दिया है। यह सभी काम कार्यकर्ता जनता को जाकर बताए। कुछ दिन पहले मैंने संसद में अडानी पर भाषण दिया। उसके बाद मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। यह इसलिए किया गया क्योंकि इन्हें- 'डर लगता है' आप किसी भी BJP कार्यकर्ता से पूछ लीजिए कि PM मोदी और अडानी का क्या रिश्ता है, वो भाग जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया और भारत के बीच कोई झगड़ा नहीं है। लेकिन BJP ने इंडिया और भारत में झगड़ा लगाने की कोशिश की। बतादें कि जयपुर में कांग्रेस का नया मुख्यालय बनने जा रहा है। मानसरोवर में द्रव्यवती रिवर फ्रंट के पास नया मुख्यालय भवन बनेगा। कांग्रेस मुख्यालय बनाने के लिए 6000 वर्ग गज जमीन अलॉट की गई है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित कार्यालय 'इंदिरा गांधी भवन' का शिलान्यास किया। राहुल गांधी ने जयपुर के महारानी कॉलेज पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की और इसके बाद छात्राओं के साथ स्कूटी पर बैठकर सफर किया। राहुल गांधी का जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्वागत किया।  !!!
  • Powered by / Sponsored by :

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

जानिए राजस्थान में कांग्रेस की हार पर निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने क्या कहा. . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

जयपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए. . .      


जयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए ......

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद विधायक अशोक चांदना और टीकाराम जूली ने क्या कहा जानिए . . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

राजस्थान के 170 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी प्रदान की

जयपुर, 09 मई। लोकसभा चुनाव-2024 के आगामी चरणों में हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली में राजस्थान के 170 से अधिक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस.....

चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, 11 अप्रैल 2024 भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू.....

पांच न्याय के सिद्धांत पर जो 25 गारंटियां कांग्रेस ने दी है, उसके आधार पर इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 08 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता.....

कांग्रेस का जयपुर से चुनावी शंखनाद, कहा- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की . . .

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं - सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

भारत देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए है तैयार हम - राखी गौतम

राजस्थान प्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत देश की महिलाओं के लिए घोषित "5 न्याय गारंटी" करने पर भारत.....

राजस्थान कांग्रेस की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दिशा का आयोजन

जयपुर, 05 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एण्ड डिजीटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय.....

लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव हेतु जन घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा

जयपुर, 01 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में दिनांक 06 अप्रेल, 2024 को.....