राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर राजस्थान कांग्रेस के द्वारा किया जा रहे विरोध प्रदर्शन में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का संबोधन   

  राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर राजस्थान कांग्रेस के द्वारा किया जा रहे विरोध प्रदर्शन में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का संबोधन   

   

   ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में राजभवन के आसपास धारा 144 लागू होने के कारण कांग्रेस पार्टी ने सिविल लाइंस फाटक पर विरोध प्रदर्शन किया | ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस पार्टी के द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने संबोधित किया | खाचरियावास ने कहा कि राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है। केवल परेशान करने के लिए बार-बार ईडी बार-बार पूछताछ के लिए बुला रही है। कांग्रेस डरेगी नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ता चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है। दिल्ली जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एंट्री नहीं दी जारी है। उनके साथ मारपीट की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। राहुल गाँधी देश के मुद्दे उठा रहे हैं। इसलिए उनकों परेशान किया जा रहा है। देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। लेकिन पीएम मोदी महंगाई पर एक शब्द नहीं बोलते हैं। पीएम मोदी कांग्रेस से डर गए है। कांग्रेस मजबूती से वापसी करेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि, यह जो पूरे देश भर में आंदोलन चल रहा है यह इस हिटलरशाही सरकार को हमें उखाड़ के फेंकना है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ हैं। कांग्रेस इनसे डरने वाली नहीं है। आज पूरे देश के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र का विरोध कर रहे हैं। डोटासरा ने कांग्रेस 'कार्यकर्ताओं से आह्वान' करते हुए कहा कि, 'घर नहीं बैठना, चुप नहीं बैठना' 'आगे लगातार आंदोलन जारी रहेगा' 'जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे'। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित कई वरिष्ठ मंत्री व नेता शामिल हुये हैं।   !!!
  • Powered by / Sponsored by :