लोकसभा चुनावों हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित प्रदेश समन्वय समिति की बैठक 

लोकसभा चुनावों हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित प्रदेश समन्वय समिति की बैठक 

    

जयपुर, 13 मार्च। लोकसभा चुनावों हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित प्रदेश समन्वय समिति की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, जयपुर पर सम्पन्न हुई। समन्वय समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री अविनाश पाण्डे ने कहा कि लोकसभा चुनावों का आगाज हो चुका है और प्रदेश कांग्रेस की ओर से चुनाव को लेकर तैयारियां चरम पर है। चुनाव संचालन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा चुका है जिन्हें चुनावों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों द्वारा आगामी समय में जनसभाएं, सम्मेलन व सेमिनार आयोजित किये जायेंगे जिसमें ज्यादा से ज्यादा आम जनता तक पहुँचने की रूपरेखा तैयार की जायेगी। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सचिन पायलट ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्रियों को अपने संबंधित प्रभार वाले जिलों में दो जनसभाओं के साथ ही अपने जिले में एक जनसभा का आयोजन करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनावों को लेकर 75 बड़ी जनसभाएं और ब्लॉक स्तर पर 400 जनसभाएं आयोजित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है और सरकार के गठन के बाद से कांग्रेस सरकार की योजनाओं का आम जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन हालातों में प्रदेश को छोडक़र गई थी उसमें किसानों, दलितों, महिलाओं की अनदेखी चरम पर थी। गत् विधानसभा चुनावों में समाज के सब वर्गों ने कांग्रेस पार्टी को बड़ी उम्मीदों के साथ सत्ता की बागडौर सौंपी है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनने के दो दिन के अन्दर किसानों की कर्ज माफी कर उनसे किये वादे को निभाया है और इसके साथ ही जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस स्तर की भाषा का इस्तेमाल करते हैं वह उनके पद की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का आधार खिसक चुका है इसलिए जनता को भ्रमित करने के लिए धर्म व सेना के पराक्रम जैसे संवेदनशील मुद्दों की आड़ ली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश जानता है कि भाजपा सरकार ने गत् पांच वर्षों में देश के सामाजिक ताने-बाने व अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुँचाई है और देश की आंतरिक व बाहृय सुरक्षा के साथ समझौता किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता से किये सभी वादों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है जिससे जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी में और अधिक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मानस बना चुकी है। प्रदेश समन्वय समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान मार्च माह में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, प्रदेश सेवादल तथा एनएसयूआई के सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त विभागों व प्रकोष्ठों द्वारा प्रदेश व सम्भाग स्तर पर सम्मेलन व सेमिनारों का आयोजन किया जायेगा और आमजन के साथ संवाद को स्थापित कर प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जायेगा ताकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की लोककल्याणारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा जनता लाभान्वित हो सके। समन्वय समिति की बैठक में समिति के सभी सदस्यों के साथ ही अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव दिये। !!! 
  • Powered by / Sponsored by :

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

जयपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए. . .      


जयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए ......

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद विधायक अशोक चांदना और टीकाराम जूली ने क्या कहा जानिए . . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

जानिए राजस्थान में कांग्रेस की हार पर निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने क्या कहा. . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, 11 अप्रैल 2024 भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू.....

पांच न्याय के सिद्धांत पर जो 25 गारंटियां कांग्रेस ने दी है, उसके आधार पर इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 08 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं - सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

कांग्रेस का जयपुर से चुनावी शंखनाद, कहा- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की . . .

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

भारत देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए है तैयार हम - राखी गौतम

राजस्थान प्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत देश की महिलाओं के लिए घोषित "5 न्याय गारंटी" करने पर भारत.....

राजस्थान कांग्रेस की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दिशा का आयोजन

जयपुर, 05 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एण्ड डिजीटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय.....

लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव हेतु जन घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा

जयपुर, 01 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में दिनांक 06 अप्रेल, 2024 को.....

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 9वीं लिस्ट जारी, भीलवाड़ा से सीपी जोशी और राजसमंद से दामोदर गुर्जर को दिया टिकट . . .

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर की जगह सीपी जोशी को टिकट.....