सरकार कर रही शिक्षा का कांग्रेसीकरण : वासुदेव देवनानी

सरकार कर रही शिक्षा का कांग्रेसीकरण : वासुदेव देवनानी


जयपुर, 03 जनवरी, 2019। विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार शिक्षा के कांग्रेसीकरण और तुष्टिकरण में जुट गई है। शिक्षा मंत्री द्वारा महाराणा प्रताप को महान स्वीकार ना करना देश के बलिदानियों और वीरों का अपमान है, देशद्रोह है। देवनानी ने कहा कि महाराणा प्रताप देश की शान है। क्योंकि उन्होंने आक्रांता अकबर के खिलाफ स्वाधीनता के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप, वीर दुर्गादास, महाराजा सूरजमल, पृथ्वीराज चौहान, गोविन्द गुरू, वीर सावरकर, भगत सिंह, दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, ज्योतिबा फुले, स्वामी विवेकानन्द, स्वामी दयानन्द, भास्कराचार्य, आर्यभट्ट, महावीर, कपिल मुनि, गोगाजी, तेजाजी, दादू दयाल, निम्बार्काचार्य, महर्षि दधीच तथा परशुराम सहित अनेक महापुरूषों व समाज सुधारकों के विषय को पाठ्यक्रम में जोड़ा और बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि कोठारी आयोग के अनुसार अंग्रेजों ने भारतीय शिक्षा के मूल विचार को यूरोप केन्द्रित किया था, जिसे भारत केन्द्रित करना आवश्यक है। शिक्षा का लक्ष्य ज्ञानवान, विचारवान, सुयोग्य, सुसंस्कृत, देशभक्त नागरिकों का निर्माण करना होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज में भगवा रंग है, उगते हुए सूर्य का रंग भगवा होता है, सन्यासियों के वस्त्र भगवा होते है तथा भगवा रंग त्याग व समर्पण का प्रतीक है। इसलिए कांग्रेस यह बतायें कि उसे भगवा रंग से चिढ़ क्यों है। देवनानी ने शिक्षा मंत्री के शिक्षा का बंटाधार करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में 26वें स्थान से दूसरे स्थान पर लाना, बोर्ड परीक्षा परिणाम 57 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करना, नामांकन बढ़ाना तथा स्टाफ की कमी को दूर करने को यदि बंटाधार कहा जायेगा तो शिक्षा मंत्री की बुद्धि पर प्रश्न खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय प्रदेश में 4,400 विद्यालय उच्च माध्यमिक स्तर के थे, जिनको बढ़ाकर हमने 13,000 से अधिक किया। प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत तक उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाए, आँगनबाड़ी केन्द्रों को विद्यालयों से जोड़ा, अच्छे भवन बनाए। इस प्रकार अनेक कार्य करते हुए प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का हमने काम किया। अच्छा होता कि शिक्षा मंत्री इन विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात करते। !!! 
  • Powered by / Sponsored by :

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

कांग्रेस के पूर्व सांसद शंकर पन्नू, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, जेपी चंदेलिया और मधुसूदन भिंडा सहित 314 लोगों ने बीजेपी ज्वाइन की . . .   


   जयपुर, 03 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व में राष्ट्रनिर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर.....

सांगानेर विधानसभा से मंजू शर्मा को सवा लाख से अधिक वोटों से जिताए - सीएम भजन लाल शर्मा 


   मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज सांगानेर में जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन.....

जयपुर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने कहा, जयपुर मेरा परिवार हैं मुझे आपका मत का दान जरुर करें . . . 


   मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज सांगानेर में जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन.....

शरद पवार ने जारी किया घोषणा पत्र, हमारा घोषणापत्र 'शपथ पत्र' है

लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में महिला सुरक्षा के लिए काम करने का वादा.....

ऑटो चाइना शो 2024 में मर्सिडीज-बेंज ने Mercedes G-Class का पर्दा हटा

मर्सिडीज ने लंबे इंतजार के बाद Mercedes G-Class के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश कर दिया है। जर्मन लग्जरी ऑटो ब्रांड ने बीजिंग में चल रहे ऑटो चाइन में नई.....

JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई

पटना में JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि पुनपुन थानान्तर्गत बड़हियाकोल.....

तिहाड़ जेल में है अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा, AAP सांसद संजय सिंह का आरोप . . .

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार 25 अप्रैल को तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटना सामने आने के बाद कहा कि वहां जेल में हत्या.....

Jio Cinema के दो नए प्रीमियम प्लान हुए लॉन्च

जियो सिनेमा ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वो 25 अप्रैल से कुछ नए प्लान्स लेकर आने वाला है। जियो ने आज 25 अप्रैल अपने नए प्लान्स का ऐलान कर.....

Xiaomi ने लॉन्च किया 100 इंच का स्मार्ट टीवी, आइये जानते है इसकी कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने 100 इंच का 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी को Redmi Max 100 (2025) के नाम से उतारा गया है। इस स्मार्ट टीवी की खास बात यह है कि इसे घर में.....

भारत में लॉन्च हुआ Dell Alienware x16 R2 लैपटॉप, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स …

डेल का शानदार लैपटॉप Dell Alienware x16 R2 भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप है। इस लैपटॉप में कई स्पेसिफिकेशन ऐसे हैं, जो.....

पटना में रेलवे स्टेशन के पास होटल में भीषण आग लगने से 6 लोग जिंदा जले

बिहार के पटना जिले में आज भीषण अग्निकांड में 6 लोग जिंदा जलकर मर गए। 20 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। 45 लोग सुरक्षित रेस्क्यू किए गए। आग पटना.....

कांग्रेस की विरासत में ही भारत के सांस्कृतिक गौरव और जनता की विरासत विरोधी मानसिकता हैं - डॉ सुधांशु त्रिवेदी

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में सबसे ज्यादा भीड़ उन्हीं इलाकों में थी, जहां जनसांख्यिकी परिवर्तन हुआ - सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी के राष्ट्रीय.....