पूरे देश में है भाजपा की लहर: विजय गोयल

पूरे देश में है भाजपा की लहर: विजय गोयल

    

  जयपुर, 26 मार्च 2019। केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस समय पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। लोगों में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपार उत्साह है। इन स्थितियों से घबरा कर कांग्रेस बिना विचार किये घोषणाएं कर रही है। गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी डूबती नैया को पार लगाने के लिए झूठ और कपट का सहारा ले रही है। कांग्रेस पार्टी वोट लेने के लिए झूठे वादे कर रही है। राहुल गाँधी का न्यूनतम आय गारंटी के वादे का भी वही हश्र होगा। जो उनके द्वारा किये गये पुराने वादो का हो रहा है। गोयल ने न्यूनतम आय गारंटी के विषय पर कहा कि न 9 मण तेल होगा और न राधा नाचेगी। इस विषय के लिये पैसा कहा से आयेगा, कैसे देंगे और इसकी क्या कार्य योजना है, इन विषयों पर राहुल गाँधी मौन हैं। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के नारे को क्रियान्वित करके दिखाया है। केन्द्र सरकार ने सबसे पहले स्वच्छता के विषय को मजबूत किया, तत्पश्चात योग को आगे बढ़ाया, फिर होम्योपैथि और आयुर्वेद को बढ़ावा दिया, जन औषधि केन्द्र खोले, खेलो इण्डिया के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया, मेडिकल कॉलेज खोले तत्पश्चात आयुष्मान भारत योजना लागू की। गोयल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ो लोगो को लाभ मिलने वाला है। किन्तु राजस्थान की सरकार इसे लागू नही होने दे रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो रही है। गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए बहुत सारे दल मिलकर महागठबंधन बनाने का प्रयास कर रहे है। किन्तु वास्तव में यह महागठबंधन न होकर महाठगबंधन है। !!!
  • Powered by / Sponsored by :