भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

    

  जयपुर, 20 जून 2019। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी (भादरा) ने की। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटें जीतने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और बताया की आगामी दिनों में युवा मोर्चा प्रदेशभर में पार्टी द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान में युवाओं को जोड़ने का कार्य करेगा, सभी दिये गये कार्यक्रमों युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ चलायेगा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी पदाधिकारियों को जिलानुसार जिले की जिम्मेदारी दी। बैठक को भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश योग कार्यक्रम प्रभारी छगन माहुर ने भी सम्बोधित किया। युवा मोर्चा के आगामी कार्याक्रम निम्न प्रकार हैं - 1. 21 जून योग दिवस। 2. 22 जून स्व. सुन्दर सिंह भण्डारी पुण्यतिथि। 3. 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस। 4. 25-26 जून आपातकाल ‘‘लोकतन्त्र रक्षा दिवस’’। 5. 30 जून मन की बात। 6. 6 जुलाई को सदस्यता अभियान का शुभारम्भ । 7. 15 जुलाई से 15 अगस्त तक रचनात्मक कार्य निम्न हैं - 1. स्वच्छता अभियान।  2. बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान। 3. वृक्षारोपण कार्यक्रम करना (वन बूथ 5 वृक्ष)। 4. जल संरक्षण अभियान। 5. रक्तदान शिविर अभियान। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जे.पी यादव, प्रदेश मिडिया प्रभारी सुमित अग्रवाल सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहें। !!! 
  • Powered by / Sponsored by :