जयपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा की नामांकन रैली मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे का संबोधन

जयपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा की नामांकन रैली मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे का संबोधन

      

जयपुर, 15 अप्रैल 2019। यह लोकसभा चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव सेना के सम्मान का तथा देश की सुरक्षा का चुनाव है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज प्रातः जयपुर शहर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रामचरण बोहरा की नामांकन सभा में यह विचार व्यक्त किए। राजे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब न्याय की बात कर रही है, 5 दशक से अधिक समय तक देश पर राज करने वाले लगातार इस देश के साथ अन्याय करते रहे हैं और अब चुनाव के समय उन्हें न्याय याद आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों की सम्पूर्ण ऋणमाफी नहीं की, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया और अब न्याय की बात कर रहे है। जिन्होंने 55 साल राज किया और गरीबी हटाने की बात की, वे अभी तक गरीबी खत्म नहीं कर पायें। राजे ने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने भ्रष्टाचार हटाने का काम किया। उन्हें मजबूत करने के लिए हमें जयपुर से रामचरण जी को विजय दिलानी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सबसे सहजता और सरलता से मिलता हो उसका नाम रामचरण है। राजे ने कहा कि जयपुर के सांसद रहते हुए रामचरण जी ने विकास के अनेक कार्य करवाये। जयपुर के हवाई अड्डे की सुविधाओं में विस्तार करवाया, रेल्वे स्टेशन को उच्च स्तरीय बनवाया, सांगानेर में वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के माध्यम से रंगाई-छपाई उद्योग को राहत पहुँचायी। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र का गला घोंटने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल लगाकर देशवासियों पर कई प्रकार के अत्याचार किए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह जैसास, लोकसभा चुनाव 2019 प्रवास कार्यक्रम समन्वय के प्रदेश संयोजक ओंकार सिंह लखावत, जयपुर शहर सांसद प्रत्याशी रामचरण बोहरा, जयपुर ग्रामीण सांसद प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.. अरूण चतुर्वेदी, विधायक एवं लोकसभा प्रभारी कालीचरण सराफ, नरपत सिंह राजवी, अशोक लाहोटी, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा सुमन शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, जयपुर शहर लोकसभा संयोजक अजयपाल सिंह, सह-संयोजक सुरेन्द्र पारीक, जयपुर शहर पूर्व अध्यक्ष राघव शर्मा, संजय जैन, लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव, जयपुर शहर मंत्री लक्ष्मीकान्त पारीक, रघुनाथ नरेड़ी, उपमहापौर मनोज भारद्वाज, पूर्व विधायक कैलाश वर्मा, पूर्व विधायक शंकर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, जयपुर शहर लोकसभा मीडिया प्रभारी चम्पालाल रामावत, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री सुन्दर दुसाद, महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा, पूर्व महापौर शील धाभाई, पार्षद दिनेश कांवट सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन सभा के पश्चात् रैली के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचकर जयपुर शहर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। !!!
  • Powered by / Sponsored by :