राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में सम्पन्न 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में सम्पन्न 

   

   जयपुर, 29 मई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री अविनाश पाण्डे ने केन्द्रीय कार्यसमिति में पारित प्रस्ताव के अनुमोदन का प्रस्ताव रखा जिसका प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने समर्थन किया और प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्वसम्मिति से प्रस्ताव को पारित किया। पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि संलग्र है। श्री पायलट ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज चुनौतियों का दौर है जिनका सामना हम सबको मिलजुलकर करना है, प्रदेश के कांग्रेसजनों ने पूरी मेहनत की, परन्तु हमें सफलता नहीं मिल पाई जिसे लेकर हम सम्भागवार समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनादेश को स्वीकार किया है और केन्द्र के स्तर पर सशक्त विपक्ष की भूमिका हम निभाकर जनता का विश्वास जीतेंगे। उन्होंने कहा कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव, डीएमके अध्यक्ष श्री स्टॉलिन सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने श्री राहुल गॉंधी से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहकर कांग्रेस पार्टी को नेतृत्व प्रदान करने हेतु अपनी भावना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को चुनौती दे सकती है। हमें वर्तमान विपरीत परिस्थितियों में मनोबल को बनाये रखना है और अपने परिश्रम को जारी रखना है। लोकतंत्र में हार-जीत के दौर आते-जाते रहते हैं, इनसे विचलित हुए बिना सभी चुनौतियों का पूरी मजबूती के साथ सामना करना है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों के लिये अभी से तैयारियों में जुट जाना है और जनता के बीच पहुँचकर प्रदेश सरकार के समस्त कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देनी है। इस अवसर पर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री अविनाश पाण्डे ने कहा कि श्री राहुल गॉंधी के सक्षम नेतृत्व में पूरी पार्टी का असीम विश्वास है। उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेसजनों को एकजुटता से पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति को आगे बढ़ाने के लिये काम करना है और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिये काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को अपना मनोबल बनाये रखना है और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिये हर स्तर पर तैयार रहना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बड़े-बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं, परन्तु आज का दौर विचित्र है, जहॉं भाजपा ने मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये धार्मिक व जातिवादी भावनाओं को भडकाया और सेना के शौर्य व पराक्रम को चुनावी मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश सेना के पराक्रम का सम्मान करता है और सेना की वीर गाथा इतिहास में दर्ज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने श्री राहुल गॉंधी के नेतृत्व में संसद के अन्दर और बाहर आम जनता के बीच पहुँचकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला किया है जो ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि हमारी हार हुई है लेकिन हमें एकजुट होकर श्री राहुल गॉंधी के नेतृत्व में जनहित में सक्रिय भूमिका निभानी है। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है, इसलिये संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के लिये काम करना है, हमारी लड़ाई किसी भी पार्टी से व्यक्तिगत नहीं है, वरन् यह विचारधारा और नीतियों की लड़ाई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी श्री विवेक बंसल एवं श्री तरूण कुमार भी उपस्थित थे। !!!
  • Powered by / Sponsored by :

महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बीजेपी ज्वाइन करने पर बोले डोटासरा, मालवीय ने पार्टी विरोधी गतिविधियां और जनता से गद्दारी करने का काम किया. . .

महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि महेंद्रजीत.....

कांग्रेस पार्टी किसानों द्वारा भारत बंद किये जाने के आह्वान का समर्थन करती है - गोविन्द सिंह डोटासरा

जयपुर, 15 फरवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता.....

भाजपा की केन्द्र सरकार सीबीआई, इनकम टैक्स व ईडी का दुरूपयोग कर विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 31 जनवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गॉंधी के नेतृत्व में दिनांक 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारम्भ हुई.....

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवाओं और और किसानों के मुद्दों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल . . .

राजस्थान की राजधानी जयपुर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर से रोजगार देने और किसानों की अनदेखी को.....

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया विरोध-प्रदर्शन. . .

कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने की आयकर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में आयकर ऑफिस के बार विरोध-प्रदर्शन.....

केंद्र की दमनकारी भाजपा सरकार की द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने एवं राजनीतिक प्रतिशोध करने की कार्यवाही नहीं सहेगी कॉंग्रेस - राखी गौतम

जयपुर। आज जयपुर में प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के नेतृत्व में आज आयोजित जयपुर के आयकर विभाग कार्यालय के सामने.....

कांग्रेस के खाते सीज करने के विरोध में पूर्व मंत्री खाचरियावास सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

जयपुर 19 फरवरी, 2024 पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, के साथ सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज इनकम टैक्स.....

कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने पर गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किया . . .

जयपुर, 19 फरवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा.....

किसानों पर लाठी-गोली चलाना गैर कानूनी, कांग्रेस करेगी आंदोलन - खाचरियावास

जयपुर 13 फरवरी, 2024 पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने आज संवाद दाताओं से वार्ता करते हुये कहा कि किसान आंदोलन में किसानों के ऊपर खुलेआम.....

विधानसभा में प्रस्तुत अंतरिम बजट पर गोविन्द सिंह डोटासरा प्रतिक्रिया प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री एवं बीजेपी की गारंटियों पर विश्वास नहीं रहा

जयपुर, 08 फरवरी। राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष.....

BJP सरकार का बजट भी आ गया लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने का वादा खोखली गारंटी से बाहर आकर अब तक पूरा नहीं हुआ - राखी गौतम

जयपुर। दिनांक 8 फरवरी 2023। राजस्थान महिला काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम एवं कोटा दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी राखी गौतम ने आज राजस्थान.....

राजस्थान की महिला के हित मे आने वाले हर संघर्ष में साथ खड़ी हूं - राखी गौतम

जयपुर/ दिनाँक 6 फरवरी 2024 / आज राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ने आज लोकसभा प्रभार क्षेत्र का दौरा पूर्ण कर अखिल भारतीय कॉंग्रेस.....

75वें गणतंत्र दिवस पर पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

जयपुर, 26 जनवरी। 75वें गणतंत्र दिवस पर आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,.....

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम सरकार द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने के विरोध में कांग्रेस नेताओं का विरोध-प्रदर्शन

जयपुर, 23 जनवरी। कांग्रेस का आरोप हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ताओं.....

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र हेतु विभिन्न सामाजिक संगठन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

जयपुर, 19 जनवरी। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित कांग्रेस मेनिफेस्टो समिति के सदस्य तथा कांग्रेस वर्किंग.....

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न

जयपुर, 18 जनवरी। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों हेतु आज पीसीसी वॉर रूम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा.....

गोविन्द सिंह डोटासरा के अध्यक्ष पद पर पुन: मनोनीत होने तथा टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जयपुर, 17 जनवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अध्यक्ष.....

गोविन्द सिंह डोटासरा के अध्यक्ष पद पर पुन: मनोनीत होने तथा टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जयपुर, 17 जनवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अध्यक्ष.....