देश का लोकतंत्र कांग्रेस की ही देन है जिसके कारण पूरे विश्व में भारत को सम्मान प्राप्त होता है – गहलोत 

देश का लोकतंत्र कांग्रेस की ही देन है जिसके कारण पूरे विश्व में भारत को सम्मान प्राप्त होता है – गहलोत 

  

  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया । अधिवेशन में भारत की स्वतंत्रता में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के अमूल्य योगदान तथा समकालीन युग में उनके सिद्धान्तों एवं आदर्शों की प्रासंगिकता पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया | विशेष अधिवेशन को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के पश्चात् देश में पहली बार भय व चिंता का माहौल है, अनेकता में एकता की परम्परा को भुलाया जा रहा है तथा वर्तमान हालात में देश का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात् भी इंदिरा गॉंधी, राजीव गॉंधी सहित अनेक नेताओं ने देश की एकता व अखण्डता के लिये अपने जीवन को कुर्बान कर दिया, किन्तु आज देश में विघटनकारी शक्तियां सक्रिय हो गई हैं। आजादी से पहले महात्मा गॉंधी का विरोध करने वाले तथा आजादी के पश्चात् महात्मा गॉंधी व पटेल के विचारों का विरोध कर दुष्प्रचार करने वाले आरएसएस तथा भाजपा के नेता महात्मा गॉंधी व पटेल के सिद्धांतों की बात कर रहे हैं, यह कांग्रेस की विचारधारा की सबसे बड़ी विजय है। भाजपा को जनता के समक्ष यह स्पष्ट करना चाहिये कि क्यों तो पूर्व में उन्होंने महात्मा गॉंधी का विरोध किया और उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया, यदि आज महात्मा गॉंधी के सिद्धांतों का अनुसरण करने की बात करते हैं तो उन्हें अपने पूर्व कृत्य के लिये देश से माफी मांगनी चाहिये। गहलोत ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने जो देश में विकास की नींव रखी थी उसी का परिणाम है कि देश से उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे जा रहे हैं, किन्तु स्वार्थी ताकतें इस विकास का भी श्रेय स्वयं लेने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि देश की जनता के बीच जाकर सेना के पीछे छुपकर प्रचार करने वाली इन साम्प्रदायिक ताकतों से मुकाबला करें तथा महात्मा गॉंधी के विचारों एवं सिद्धांतों को आमजन के मध्य पहुँचाने का कार्य करे। आज देश में उद्योग-धंधे-व्यापार चैपट हो रहे हैं, नौकरियां मिलने की बजाए जा रही हैं, किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा साम्प्रदायिकता का जहर समाज में घोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी वर्तमान पीढ़ी पर देश के लोकतंत्र को बचाने का भार है। उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतंत्र की खूबी है कि चुनावों के माध्यम से देश में सत्ता का हस्तान्तरण होता आया है, देश का लोकतंत्र कांग्रेस की ही देन है जिसके कारण पूरे विश्व में भारत को सम्मान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्षी नेताओं को ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरूपयोग कर परेशान कर रही है, देश में इस तरह से लोकतंत्र की हत्या करने वालों को महात्मा गॉंधी का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है।  !!! 
  • Powered by / Sponsored by :

  पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर "कांग्रेस जनप्रतिनिधि सम्मेलन" में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का संबोधन


  पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर राजस्थान कांग्रेस द्वारा आयोजित "कांग्रेस जनप्रतिनिधि सम्मेलन" में केन्द्र सरकार से ERCP को.....

  राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर राजस्थान कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन में खेल मंत्री अशोक चांदना का संबोधन   


   ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में राजभवन के आसपास धारा 144 लागू होने के कारण कांग्रेस.....

  राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर राजस्थान कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का संबोधन   


   ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में राजभवन के आसपास धारा 144 लागू होने के कारण कांग्रेस.....

  राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर राजस्थान कांग्रेस के द्वारा किया जा रहे विरोध प्रदर्शन में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का संबोधन   


   ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में राजभवन के आसपास धारा 144 लागू होने के कारण कांग्रेस.....

  'नेशनल हेराल्ड' के मामले में राजस्थान कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का संबोधन  


   प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 'नेशनल हेराल्ड' के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने के विरोध.....

  'नेशनल हेराल्ड' के मामले में राजस्थान कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन, राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला का संबोधन 


   प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 'नेशनल हेराल्ड' के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने के विरोध.....

कांग्रेस सेवादल करेगा प्रदेश में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व रैली  


  जयपुर, 10 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, इन्दिरा.....

चूरू सांसद राहुल कस्वां बीजेपी छोड़ कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल, कहा- भाजपा में सामन्तवादी लोगों की सोच हावी हो रही और किसानों की आवाजों को दबाया जा रहा हैं . . .

जयपुर, 11 मार्च। लोकसभा सदस्य चूरू सांसद राहुल कस्वां ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता त्यागते हुए दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

कांग्रेस द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर एसबीआई बैंक की शाखाओं के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया

जयपुर, 07 मार्च। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा केन्द्र सरकार की चुनावी बॉण्ड योजना को असंवैधानिक बताकर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया (SBI) को चुनावी.....

कांग्रेस की सरकार चाहे केन्द्र में रही अथवा राज्य में रही हो, कांग्रेस सरकारों ने हमेशा आदिवासी कल्याण के कार्य किए - गोविन्द सिंह डोटासरा

जयपुर, 07 मार्च। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के राजस्थान के बांसवाड़ा में आगमन पर आयोजित जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व कांग्रेस.....

किसान आंदोलन को और मजबूत करने हेतु एमएसपी की गारंटी का कानून जल्द बनें - अशोक चांदना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा गारंटी शब्द जुमले के रूप में इस्तेमाल कर रहे है किन्तु लागू नहीं कर पा रहे है - अशोक चांदना जयपुर,.....

कांग्रेस ने देवेन्द्र झाझड़िया तथा मन्नालाल रावत लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति जताई

जयपुर, 05 मार्च। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव-2024 हेतु राजस्थान के चूरू लोकसभा क्षेत्र से देवेन्द्र झाझड़िया तथा उदयपुर (एसटी) लोकसभा.....

यमुना जल समझौता: राजस्थान की भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के हितों से खिलवाड़ किया है - गोविन्द सिंह डोटासरा

जयपुर, 29 फरवरी। हरियाणा और राजस्थान की सरकार के बीच क्या समझौता किया है, उसका खुलासा भी राजस्थान की भाजपा सरकार ने नहीं किया - गोविन्द सिंह.....

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

जयपुर, 28 फरवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत आज अलवर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित संवाद कार्यक्रम.....

गौतम ने संगठन को मजबूत करने के हेतु धौलपुर, करौली, गंगापुर सिटी जिले का दौरा कर महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली

26 फरवरी 2024। राजस्थान महिला कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम ने धौलपुर, करौली, गंगापुर सिटी जिले का दौरा कर महिला कॉंग्रेस की बैठक.....

महिला सुरक्षा को लेकर राजस्थान की पर्ची सरकार हो रही नाकाम : राखी गौतम

26 फरवरी 2024 । राजस्थान महिला कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने जयपुर के प्रागपुरा गाँव मे 24 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार कर कुछ महीनों.....

राजस्थान विधानसभा का घेराव करते समय चूरू के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गिरफ्तार

चूरू, 21 फरवरी 2024, राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को जयपुर में युवाओं और किसानों के सम्मान में "रोजगार दो न्याय दो" अभियान के.....

महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बीजेपी ज्वाइन करने पर बोले डोटासरा, मालवीय ने पार्टी विरोधी गतिविधियां और जनता से गद्दारी करने का काम किया. . .

महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि महेंद्रजीत.....