एक हजार करोड़ की आई एम शक्ति’ निधि योजना महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी - ममता भूपेश

एक हजार करोड़ की आई एम शक्ति’ निधि योजना महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी - ममता भूपेश

 

जयपुर, 18 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बुधवार को महिला सशक्तीकरण को समर्पित एक हजार करोड़ रूपए की इंदिरा महिला शक्ति (आई एम शक्ति) निधि की योजनाओं का शुभारम्भ किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के नाम पर महिलाओं को सशक्त बनाने की सोच के साथ राज्य सरकार ने यह पहल की है। महिला स्वयं सहायता समूहों तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस निधि से एक करोड़ रूपए तक का ऋण मिल सकेगा।   योजना के शुभारम्भ के मौके पर राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा के ऑडिटोरियम में मौजूद प्रदेशभर से आई महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस निधि का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के नाम पर इसलिए रखा गया है कि वे अपने आप में महिला सशक्तीकरण की सबसे बड़ी प्रतीक हैं। उन्होंने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी और मरने से पहले कहा था कि ‘मेरी जान भी चली जाए तो मेरे खून का एक-एक कतरा इस देश को मजबूती देगा।’   श्री गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का भी सपना था कि महिलाओं को बराबरी का हक मिले और सत्ता में उनकी भागीदारी बढ़े। उनके प्रयासों से संविधान का 73वां एवं 74वां संशोधन हुआ और महिलाओं को गांव की सरपंच से लेकर पंचायत समिति प्रधान एवं जिला प्रमुख बनने का अवसर मिला।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में हमारी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। ‘आई एम शक्ति‘ निधि उसी दिशा में एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बालिका शिक्षा निःशुल्क कर दी है। हम सभी का यह फर्ज है कि कोई भी बालक-बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहे। उन्होंने ‘आई एम शक्ति‘ निधि के तहत संचालित योजनाओं के शुभारम्भ पर प्रदेशभर की महिलाओं को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार उनके सशक्तीकरण के लिए हर संभव कदम उठाएगी और योजना में जरूरत पड़ने पर फण्ड और बढ़ाया जा सकेगा।   कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक हजार करोड़ रूपए का यह फण्ड मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2019-20 के बजट में इसकी घोषणा की थी। इसके तहत सरकार ने प्रतिवर्ष 200 करोड़ रूपए यानी कुल पांच वर्ष के लिए एक हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा महिला स्वयं सहायता समूहों को और मजबूती प्रदान करने की है ताकि प्रदेश की आधी आबादी आत्मनिर्भर बन सके और आर्थिक रूप से सशक्त होकर सम्मान के साथ जीवनयापन कर सके।   मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता ने कहा कि इस निधि के तहत संचालित योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने, उनके कौशल विकास के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त होगा।   महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव डॉ. के.के. पाठक ने इंदिरा महिला शक्ति निधि के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये प्रारंभ की गई पांच विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस निधि से उद्यम के लिए ऋण अनुदान के तहत पांच हजार महिला स्वयं सहायता समूहों यानी इससे जुड़ी करीब 50 हजार महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।   डॉ. पाठक ने बताया कि इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के माध्यम से महिलाओं अथवा महिला स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ रूपए तक के ऋण मिल सकेंगे, इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवद्र्धन योजना के तहत 75 हजार महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, इंदिरा महिला शक्ति लेखा प्रशिक्षण योजना के तहत 5,000 महिलाओं को लेखांकन का प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों का संचालन भी होगा। उन्होंने बताया कि इंदिरा महिला शक्ति शिक्षा सेतु योजना के तहत ड्रॉपआउट बालिकाओें और शिक्षा से वंचित रही महिलाओं को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के माध्यम से पढ़ाई के लिए फीस का पुनर्भरण किया जाएगा। इसका लाभ 50 हजार बालिकाओं और महिलाओं को मिलेगा। इंदिरा महिला शक्ति कौशल सामथ्र्य योजना में भी 10 हजार महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।   इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास, शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई, उप मुख्य सचेतक श्री महेन्द्र चौधरी, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। !!! 
  • Powered by / Sponsored by :

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

कांग्रेस के पूर्व सांसद शंकर पन्नू, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, जेपी चंदेलिया और मधुसूदन भिंडा सहित 314 लोगों ने बीजेपी ज्वाइन की . . .   


   जयपुर, 03 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व में राष्ट्रनिर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर.....

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

सांगानेर विधानसभा से मंजू शर्मा को सवा लाख से अधिक वोटों से जिताए - सीएम भजन लाल शर्मा 


   मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज सांगानेर में जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन.....

जयपुर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने कहा, जयपुर मेरा परिवार हैं मुझे आपका मत का दान जरुर करें . . . 


   मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज सांगानेर में जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन.....

लोकसभा आम चुनाव 2024 : मतगणना हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन

उदयपुर, 17 मई। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत 4 जून को होने वाली मतगणना के मद्देनजर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी वीसी कक्ष में.....

रायबरेली में मंच से बोलीं सोनिया गांधी, राहुल आपको निराश नहीं करेगा, मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में शुक्रवार 17 मई को विपक्षी I.N.D.I.A गुट के दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। इस दौरान राहुल गांधी,.....

अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जहां जाएंगे लोगों को सिर्फ शराब घोटाला और कुछ लोगों को बड़ी बोतल दिखेगी

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शराब घोटाले को लेकर कहा कि कई लोगों को बड़ी.....

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला, मोदी उत्तर और दक्षिण के लोगों बांटने की कोशिश कर रहे हैं…

देश में लोकसभा चुनाव के चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अभी भी तीन चरण बचे होने के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है। कई राज्‍यों में पांचवे चरण.....

मोटोरोला ने अपना Motorola Edge 50 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किया, 125W फास्ट चार्जिंग फीचर समेत कई फीचर्स शामिल . . .

मोटोराला ने X50 सीरीज में एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में उतारा है। इसे भारत में Motorola Edge 50 Ultra.....

गेमिंग स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी iQOO ने भारत में अपना एक और सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया, जाने इसकी कीमत और फीचर्स

आईकू ने भारत में एक और सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। iQOO का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। iQOO Z9 सीरीज.....

बाराबंकी में चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस राम मंदिर पर SC का फैसला पलटने की तैयारी कर रही हैं. . .

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरणों के मतदान से पहले चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। भाजपा अपने 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने में कोई कसर नहीं.....

सीएम आवास पर मारपीट मामले में स्वाति मालीवाल PA बिभव के खिलाफ पुलिस को दिया बयान, बदसलूकी की, गालियां दीं और मारपीट की . . .

सीएम आवास पर मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से दिल्ली पुलिस ने चार घंटों तक पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया हैं।.....

विपक्ष के पास न नेता है, न नीति है और नीयत में भी खोट है, सब एक-दूसरे से अलग लड़ रहे हैं - अनुराग ठाकुर

अरविंद केजरीवाल के इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने पहली बार देखा है कि जो व्यक्ति भ्रष्टाचार के चलते जेल गया.....