भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आगमन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यशाला आयोजित

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आगमन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यशाला आयोजित

जयपुर, 09 नवम्बर। कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी द्वारा देश में फैली नफरत, अराजकता को लेकर प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना के संदेश को जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से कन्याकुमारी से कश्मीर तक हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के दिसम्बर माह में राजस्थान आगमन पर आगामी तैयारियों के संबंध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाला आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवनस्टेशन रोड़, जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सेवादल की भूमिका अति महत्वपूर्ण हैजिसे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा बखूबी निभाया जाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस सेवादल की श्वेत सेना हजारों की संख्या में सम्मिलित होकर अपने नेता के मंसूबों पर खरी उतरेगी और देश में भाजपा राज के विगत् 8 वर्षों में लगातार फैल रही अराजकता तथा नफरत के माहौल को समाप्त कर देश में कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी के अमन, चैन एवं भाईचारे के संदेश की भावना को जनमानस तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवादल के अनुशासित सिपाही भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने वाले बॉर्डर से सम्मिलित होकर यात्रामार्ग में साथ चलेंगे।
कांग्रेस सेवादल के ध्वज प्रभारी श्री रामअवतार शर्मा ने बताया कि कार्यशाला को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सचिव श्री ललित तूनवाल, सचिव श्री जसवंत सिंह गुर्जर तथा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा नियुक्त राज्य प्रभारी मधु गुरंग एवं श्री प्रकाश भरतिया ने भी सम्बोधित किया।
  • Powered by / Sponsored by :