भाजपा महिला मोर्चा के आर.के.पुरम मण्डल का सदस्यता अभियान

भाजपा महिला मोर्चा के आर.के.पुरम मण्डल का सदस्यता अभियान

कोटा 11 नवम्बर 2017/भाजपा के नये सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा कि जिलाध्यक्ष अनुसईया गौस्वामी के निर्देशन में भाजपा महिला मोर्चा के आर.के.पुरम मण्डल की अध्यक्ष निहारिका बच्चन व महामंत्री जैसिका मालव के द्वारा महिला मोर्चा की नए सदस्य बनाऐं गऐ।
महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष निहारिका बच्चन ने बताया कि श्यामनगर बस्ती में महिलाअें से सम्पर्क कर जब पार्टी के सदस्य बनने के बारे में बताया तो महिलाऐें स्वैच्छा से पार्टी कि सदस्य बनने की सहमति देते हुऐ सदस्यता के लिऐ केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 18002661001 मिस कॉल बनकर सदस्यता ग्रहण कि। मण्डल महामंत्री जेसिका मालव ने कहा कि मोर्चा के द्वारा शनिवार को 560 नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर आर.क. पुरम मण्डल की प्रभारी कविता पचवारिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री अनिता हाड़ा, रेखा गौस्वामी सहित बडी सख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थी।
  • Powered by / Sponsored by :