थाना मासलपुर में अवैध हथियार बनाने का कारखाना पकडा  

  थाना मासलपुर में अवैध हथियार बनाने का कारखाना पकडा  

जयपुर 20 अगस्त। करौली जिले के पुलिस थाना माललपुर द्वारा अवैध हथियार रखने, बेचने व बनाने के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मासलपुर के जंगल में पहाड के नीचे अवैध हथियार बनाने के कारखाने का पर्दाफाष करते हुए 1 हथकड देशी कट्टा,  2 अर्द्व निर्मित पिस्टल, 10 मैगजीन, 5 जिन्दा करतूस 315 बोर एवं अवैध हथियार देशी पिस्टल, कट्टा, बन्दूक बनाने के औजार बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक करौली, श्री अनिल कयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त,2017 मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम बिरहटा थाना मासलपुर के जंगल में पहाड के नीचे एक बाजरे के खेत में 5-6 व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से देशी पिस्टल, देशी कट्टा, बन्दूक बनाने का काम किया जा रहा है। जिस पर थानाधिकारी मासलपुर गजानन्द सिंह उपनिरीक्षक को कार्यवाही करने हेतु सांकेतिक स्थान पर रवाना किया। थानाधिकारी मय जाप्ता के सांकेतिक स्थान पर पहुंचा तो 5-6 व्यक्ति पहाड के नीचे एक बाजरे के खेत में बैठे हुए दिखाई दिये जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगे। जिन्हे थानाधिकारी ने जाप्ता की मदद से पकडना चाहा तो 2 व्यकित पकड में आये जिनसे नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम प्रहलाद पुत्र सुमेरा जाति जाटव निवासी बिरहटा थाना मासलपुर व दुसरे पे अपना नाम हरिओम पुत्र सुमेरा जाति जाटव निवासी बिरहटा थाना मासलपुर जिला करौली का होना बताया।
श्री अनिल कयाल ने बताया कि हरिओम की तलाशी ली गई तो पेन्ट में पीछे की तरफ एक पौना देशी कट्टा व पेन्ट की जेब में एक जिन्दा कारतूस एवं प्रहलाद के पेन्ट की जेब में 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर मिले तथा मौके पर अवैध हथियार देशी पिस्टल, देशी कट्टा, बन्दूक बनाने के औजार सामग्री जिनमें 02 पिस्टल अर्द्वनिर्मित, 10 मैगजीन के खाली खोका, 11 रेती, 01 बसूला, 19 फनर व 02 फनर मय हत्था, 02हथौडा, 02 लाहे की मषीनगीरा, 02 पिलास, 01 पेचकस, 01 ड्रिलमषीन, 01 हेण्डिलड्रिलमषीन, 07 रिन्च, 07 बारसल, 28 मैगजीनस्प्रिंग, 05 लोहे के बडेबोल्ट,, 03 लोहे की छडें, 16 लोहे की चद्दर के टुकडे, 01 कमानीकाटुकडा, 01 ग्रान्डर, 10 बरमाछोटे व बडे, 01 चूडीबनानेकाटब, 01 सूतबरका, 01 हैण्डटब, 01 नली, 02 लकडी के हत्था, 02 हैण्डगीरा, करीबन 100 कील व रिपिट व 02 कमल छैनी मिले।
उन्होंने बताया कि हरिओम व प्रहलाद से अपने पास देशी कट्टा, कारतूस व अवैध हथियार बनाने का अनुज्ञा पत्र मांगा तो नहीं होना बताया। जिस पर हरिओम व प्रहलाद को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर थाना मासलपुर पर अभियोग आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया। भागे गये शेष आरेपियों की गहनता से तलाष जारी है। प्रहलाद पुत्र सुमेरा के विरूद्व थाना मासलपुर पर अवैध हथियार रखने, बनाने, बेचने के 06 अभियोग पूर्व में दर्ज है।गिरफ्तार कर ने वाली पुलिस टीम को नगद ईनाम मय प्रषंसा पत्र के पुरूस्कृत किया जावेगा। 
  • Powered by / Sponsored by :