महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने निगम मुख्यालय पर कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए अत्याधुनिक क्रेच की दी सौगात

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने निगम मुख्यालय पर कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए अत्याधुनिक क्रेच की दी सौगात

जयपुर, 24 मई। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बुधवार को निगम मुख्यालय पर कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए क्रेच (शिशु पालना गृह) की नींव रख कामकाजी महिलाओं को राहत की एक बडी सौगात दी।
डॉ. सौम्या ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व उनके काम में बाधा न बने तथा वे पूरी तन्मयता के साथ कार्य कर सकें। इसके लिए निगम मुख्यालय पर क्रेच खोला जायेगा जिसमें न केवल निगम की अधिकारियों कर्मचारियों, सफाईकर्मियों के बच्चे होगें इसके अलावा अन्य प्राइवेट संस्थाओं से जुड़ी हुई महिलाएं भी अपने बच्चों को क्रेच में रख सकती है। यह क्रेच अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा जिसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे होगें तथा बच्चों की रखरखाव के लिए केयर टैकर भी होगें। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए Playing जोन भी बनेगा जिससे बच्चे प्रकृति के साथ जुडे रहे। क्रेच खोलने से कामकाजी महिलाएं पूर्ण तन्मयता के साथ अपने कार्य पर फोकस कर पायेगीं
इसके साथ ही महापौर डॉ. सौम्या ने निगम मुख्यालय पर इन्दिरा रसोई की भी नींव रखी। इस अवसर पर विभिन्न समितियों के चैयरमैन एवं पार्षद श्रीमती दुर्गेश नन्दिनी, अक्षत खुंटेटा, अरूण वर्मा, पारस जैन आदि उपस्थित रहे।

इन्दिरा रसोई के लिए निगम मुख्यालय पर शिलान्यास करते हुए कहा कि इन्दिरा रसोई के माध्यम से निगम मुख्यालय आने वाले आमजन को सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा। डॉ. सौम्या गुर्जर ने इन्दिरा रसोई में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जायेगा इसके लिए वे स्वयं भी भोजन मंगवाकर गुणवत्ता को चैक करती रहेगीं।
  • Powered by / Sponsored by :