शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 897 अंक नीचे व निफ्टी 258.60 अंक गिरकर बंद, गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल . . .

शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 897 अंक नीचे व निफ्टी 258.60 अंक गिरकर बंद, गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल . . .

शेयर बाजार में आज सोमवार को भारी उथल-पुथल देखने को मिली। शुरुआत में बाजार तेजी के साथ खुला और फिर बाद में तेज गिरावट के साथ बंद हुआ। शुरुआत में शेयर तेजी के साथ बढ़ता हुआ सेंसेक्स 200 अंक तक ऊपर गया, लेकिन दोपहर बाद से ही शेयर बाजार में गिरावट शुरू हुई जो कि बाजार बंद होने तक गिरावट जारी रही। BSE Sensex और NSE का Nifty 50 दोनों ही करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स शुक्रवार के मुकाबले 897.28 अंकों की गिरावट के साथ 58,237.85 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 258.60 अंक गिरकर 17,154.30 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 920.75 अंक यानी 2.27 फीसदी गिरकर 39,564.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में सिर्फ 1 में बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 50 के पचास शेयरों में सिर्फ 4 हरे निशान में रहे।
शेयर बाजार की तेज गिरावट में ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे रहे. निफ्टी में Induslnd Bank का शेयर 7% नीचे बंद हुआ है। SBI, TATA MOTORS, M&M 3% तक टूटकर बंद हो गए। जबकि टेक महिंद्रा 7% ऊपर बंद हुआ है।
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रुप के कई शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। अदाणी ग्रुप की 4 कंपनियों के शेयर बीएसई पर अपनी अपर सर्किट पर बंद हुए है। अदाणी ग्रुप के अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पॉवर और अदाणी टोटल गैस के शेयर 5 प्रतिशत की अपर सर्किट सीमा को छूकर बंद हुए है।
शेयर मार्केट में गिरावट की बजह यूएस में SVB के बाद सिग्नेचर बैंक दिवालिया होना तथा अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है।
  • Powered by / Sponsored by :