मोदी सरकार ने UPA सरकार के जीडीपी वृद्धि-दर को कम किया, कांग्रेस ने साजिश का लगाया आरोप

मोदी सरकार ने UPA सरकार के जीडीपी वृद्धि-दर को कम किया, कांग्रेस ने साजिश का लगाया आरोप

नई दिल्ली, 29 नवंबर: सरकार ने कल दस वर्षों के UPA के शासनकाल के ज्यादातर जीडीपी वृद्धि-दर को घटा दिया। UPA के उस वर्ष के जीडीपी में भी 1% से अधिक की कमी की गई है जब उसमे दोहरे अंक में वृद्धि दिखाई गई थी। इसके साथ ही 9% से अधिक वृद्धि दर वाले तीन वर्षों के आंकड़ों में भी 1-1% की कमी की गई है।
नीति आयोग के वाईस चेयरमैन राजीव कुमार तथा भारत के चीफ स्टैटिशियन प्रवीण श्रीवास्तव ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस परिवर्तित आंकड़ों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अंतर का कारण इकोनॉमी के कुछ क्षेत्र जैसे माइनिंग, एक्सप्लोरेशन तथा टेली-कम्युनिकेशन के आंकड़े निकालने के तरीके में सुधार को बताया।
उधर कांग्रेस ने UPA के कार्यकाल के जीडीपी वृद्धि दर को कम कर आंकने का आरोप लगाया है।
  • Powered by / Sponsored by :