भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान संकल्प महाअभियान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान संकल्प महाअभियान

जयपुर, 21 अक्टूबर। राष्ट्रभक्ति, संगठन क्षमता, सहजता, समर्पण और कार्यकर्ता भाव की अद्भुत मिसाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का 24 अक्टूबर को जन्मदिवस है, इसी उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता सेवार्थ भाव से 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रक्तदान संकल्प महाअभियान चलाएंगे, जिसके अन्तर्गत एक लाख संकल्प पत्र डिजिटल माध्यम से भरवाये जायेंगे।
आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरें और रक्तदान का संकल्प लें। सबमिट करने के बाद स्वतः ही एक प्रमाण पत्र डाउनलोड होगा। जिसे आप सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने परिवारजन एवं मित्रजनों को भी संकल्प हेतु प्रोत्साहित कर सकते हैं। संकल्प लेने हेतु इस लिंक https://cutt.ly/SPHBDSankalp पर क्लिक करें। आप डॉ. सतीश पूनियां एप पर भी रक्तदान संकल्प महाअभियान के लिए संकल्प ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि डिजिटल माध्यम से रक्तदान संकल्प के लिए प्रदेश का यह पहला और बड़ा महाअभियान है।
  • Powered by / Sponsored by :