हम निभायेंगे कांग्रेस घोषणा पत्र के प्रमुख संकल्प का संकलन जारी किया – डॉ महेश जोशी

हम निभायेंगे कांग्रेस घोषणा पत्र के प्रमुख संकल्प का संकलन जारी किया – डॉ महेश जोशी

   

   जयपुर, 21 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक तथा लोकसभा चुनाव पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमेन डॉ. महेश जोशी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए डॉ. महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी  जो भी वादा करते है उसे पूर्ण करते है। इसलिए प्रदेश व देश में कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र के आधार पर चुनाव लड़ रही है। इसी क्रम में आज प्रेस वार्ता में हम निभायेंगे कांग्रेस घोषणा पत्र के प्रमुख संकल्प का संकलन जारी किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनावों में सकारात्मक तरीके से प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा जिसमें सोश्यल मीडिया के साथ ही प्रिन्ट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और आउटडोर पब्लिसिटी शामिल है। उन्होंने कहा कि आज देश में ब्राण्ड मोदी असफल हो गया है तथा श्री नरेन्द्र मोदी को चिंता है कि प्रधानमंत्री के रूप में असफल होने के पश्चात् चुनाव के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में जनता उनकी बात कितना सुनेगी और कितना मानेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रचार के दौरान केन्द्र की भाजपा सरकार जो हर मोर्चे पर विफल रही है, के द्वारा जनता से की गई वादाखिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा। साथ ही पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के शासन के दौरान ठप्प हुए विकास कार्य तथा भ्रष्टाचार के मुद्दों को जनता के समक्ष रखा जाएगा एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा अपने सौ दिन के कार्यकाल में जनहित में लिए गए निर्णयों जिनमें किसान कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता देने तथा गम्भीर बीमारियों का मुफ्त ईलाज उपलब्ध करवाने, गरीब को 1 रुपये किलो की दर से गेहूँ उपलब्ध करवाने, किसानों के लिए बिजली की दरें पाँच वर्ष तक ना बढ़ाने तथा आमजन को लगभग मुफ्त पेयजल उपलब्ध करवाने जैसे जनहित के निर्णयों के आधार पर जनता के बीच जाकर मिशन 25 के अपने संकल्प को सफल बनाएंगे।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीएसटी का सरलीकरण कर छोटे व्यापारियों एवं लघु उद्योगों को लाभ पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा भी कांग्रेस ने दिया था जिसमें कांग्रेस देश, प्रदेश से गरीबी को दूर करने में काफी हद तक सफल रही और देश के विकास को अंजाम दिया। डॉ. जोशी ने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए की केन्द्र सरकार के शासनकाल में घरेलू गैस सिलेण्डर लगभग 400 रुपये में मिल जाता था किन्तु अब लगभग 1000 रुपये का सिलेण्डर मिलता है, इसी प्रकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब चरम पर पहुँच गई है जो भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी, जीएसटी के विकृत रूप में लागू करने के परिणाम के कारण देश में बेरोजगारों की संख्या बेतहाशा बढ़ी है तथा बेरोजगारी दर पिछले 45 वर्ष में सर्वाधिक हो गई है इससे राहत देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) की परिकल्पना की है इस योजना से देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवार 72000 रुपये सालाना प्राप्त कर स्वालम्बन के साथ अपना जीवनयापन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि न्यूनतम आय योजना को श्री राहुल गाँधी ने देश की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था का आंकलन कर सफलतापूर्वक क्रियान्वित किए जाने के लिए आश्वस्त होने पर ही घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वस्थ प्रचार माध्यम द्वारा सकारात्मक और बहुआयामी प्रचार किया जा रहा है किन्तु भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से तथ्यहीन तथा जुमलों के आधार पर प्रेस वार्ता कर झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत् सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की विचारधारा और नीतियाँ पूर्णतरू बेईमानी, झूठ, प्रपंच और स्वांग रचने पर आधारित है और भाजपा जुमलों व खोखले वायदे जनता को परोसकर जनता के साथ निरन्तर धोखा करती आयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित पूर्ववर्ती सरकार में महिलाओं और आमजनता के साथ निरन्तर अन्याय व शोषण होता आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के शासन के दौरान दो माह से लेकर दो साल तक की बच्चियों तथा वृद्ध महिलाओं तक के साथ दुष्कर्म व दुराचार जैसे घिनौने अपराध घटित हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी के चित्रकूट इलाके में हुई डकैती की घटना व महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया था। उन्होंने कहा कि अपराधिकरण व महिला शोषण को खत्म करने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा डायन प्रथा के उन्मूलन हेतु डायन एक्ट तैयार कर कुप्रथा समाप्त करने का विचार रखा। भाजपा ने सत्ता में आने पर कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत डायन एक्ट को ज्यों का त्यों लागू तो किया उसके बावजूद भी भाजपा शासन में 8 महिलाओं को डायन कहकर प्रताडित किया गया जिनमें से 2 महिलाओं की मौत हुई, इन घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी भाजपा सरकार की नाकामी की भत्र्सना की थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सीकर जिले में 17 वर्ष की बालिका के साथ बलात्कार होने पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा उसका समुचित इलाज करवाया गया व उसके पुनर्वास करवाने हेतु दिल्ली के राजस्थान हाऊस में रहने की व्यवस्था की गई किन्तु पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने शासन में आते ही उक्त युवती को सभी सुविधाओं से वंचित कर रात्रि के 12 बजे सीकर की सडकों पर परिवार सहित छोड़ दिया, जिसका परिणाम यह हुआ कि उस युवती की एक बहन आज तक लापता है तथा बिहार प्रदेश के तत्कालीन चीफ सेके्रटरी ने राजस्थान सरकार की अकर्मण्यता की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता विभिन्न माध्यमों के द्वारा कांग्रेस सरकार पर तथ्यहीन व झूठे आरोप लगा रहे है जबकि वास्तवितकता यह है कि कांग्रेस पार्टी के शासन में आने के पश्चात् राज्य में कानून व्यवस्था कायम हुई है और पुलिस का इकबाल बुलन्द हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान दो माह के अपराधों की तुलनात्मक स्थिति यह रही कि हत्या के प्रयास के मामलों में 21.17 प्रतिशत, डकैती में 54.55 प्रतिशत, लूट में 23.14 प्रतिशत, अपहरण में 9.43 प्रतिशत, बलात्कार में 27.59 में प्रतिशत, बलवा में 17.39 प्रतिशत, नकबजनी में 13.19 प्रतिशत, चोरी में 20.83 प्रतिशत की कमी आयी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन के दौरान प्रदेश की अपराध दर 246 थी जो पूरे देश में 8वें स्थान पर थी। प्रदेश की राजधानी जयपुर की अपराध दर 600 थी तथा जयपुर पूरे देश के बड़े शहरों में अपराध की दृष्टि से 5वें स्थान पर था। उन्होंने कहा कि अपराध ब्यूरों के रिकॉर्ड के अनुसार भाजपा शासनकाल के दौरान राजस्थान प्रदेश में दुष्कर्म के औसतन 10 मामलें दर्ज होते थे। इस अपराध में राजस्थान प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर था तथा राजस्थान में गैंग रेप का 1 मामला प्रतिदिन दर्ज होता था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार महिला अत्याचार के मामलें पर राजस्थान देश में चैथे नम्बर पर था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता झूठे आंकड़ों तथा जुमलों पर आधारित तथ्यों को लेकर कांग्रेस सरकार के विरूद्ध अनर्गल बयानबाजी करते है जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है प्रदेश की जागरूक जनता भाजपा की सच्चाई को पहचान चुकी है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के जुमलों को नकार कर प्रदेश में सभी 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाएगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी दिनांक 23 अप्रेल, 2019 को प्रातः 10 बजे डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।  !!!   
  • Powered by / Sponsored by :

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

जयपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए. . .      


जयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए ......

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद विधायक अशोक चांदना और टीकाराम जूली ने क्या कहा जानिए . . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

जानिए राजस्थान में कांग्रेस की हार पर निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने क्या कहा. . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, 11 अप्रैल 2024 भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू.....

पांच न्याय के सिद्धांत पर जो 25 गारंटियां कांग्रेस ने दी है, उसके आधार पर इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 08 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं - सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

कांग्रेस का जयपुर से चुनावी शंखनाद, कहा- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की . . .

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

भारत देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए है तैयार हम - राखी गौतम

राजस्थान प्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत देश की महिलाओं के लिए घोषित "5 न्याय गारंटी" करने पर भारत.....

राजस्थान कांग्रेस की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दिशा का आयोजन

जयपुर, 05 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एण्ड डिजीटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय.....

लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव हेतु जन घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा

जयपुर, 01 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में दिनांक 06 अप्रेल, 2024 को.....

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 9वीं लिस्ट जारी, भीलवाड़ा से सीपी जोशी और राजसमंद से दामोदर गुर्जर को दिया टिकट . . .

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर की जगह सीपी जोशी को टिकट.....