राजस्थान में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे - विजया राहटकर

राजस्थान में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे - विजया राहटकर

     

  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया !! उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। महिला सुरक्षा को लेकर इस सरकार में कोई काम नहीं किया गया  !! ये पहली सरकार है जिसने महिलाओं को केन्द्र में रखते हुए अपनी नीति निर्धारित की हैं। 9 करोड़ शौचालय, 16 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का दिया हुआ लाभ, जिसमें से 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं हैं !! 7 करोड़ लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हैं, 2 करोड़ लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना के हैं !! जब से राजस्थान में गहलोत सरकार आयी है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गये हैं। नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और खुद उनके गृह क्षेत्र में महिला पर एसिड अटैक हुआ। यह इस सरकार की नाकामी को दर्शाता है !!!    
  • Powered by / Sponsored by :