महाराणा प्रताप महान थे और हमेशा महान रहेंगे : मदनलाल सैनी  

महाराणा प्रताप महान थे और हमेशा महान रहेंगे : मदनलाल सैनी  

    

जयपुर, 06 जून 2019। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज महाराणा प्रताप की 479वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के चित्र पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि महाराणा प्रताप जैसे देशभक्त ने बड़े संकटों में कार्य किया। उस समय देश की जो परिस्थिति थी उस परिस्थिति में उन्होंने अपने मान-सम्मान का ध्यान ना रखकर, सुख-सुविधाओं का ध्यान ना रखकर देश के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जंगल में रहना और घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन उन्होंने पराधीनता स्वीकार नहीं की। इस प्रकार के चरित्र के बारे में देश की जनता को भी जानकारी मिलनी चाहिए। सैनी ने कहा कि देश को ज्ञात होना चाहिए कि जिसे सभी सुख-सुविधा प्राप्त थी उसने गुलामी को स्वीकार नहीं किया और संघर्ष करना स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह देश महापुरूषों से प्रेरणा लेकर खड़ा होता है। महापुरूषों के बारे में देश के नवयुवकों को बताना चाहिए ताकि देश में जब संघर्ष की जरूरत पड़े तो नवयुवक हमेशा देश के साथ खड़ा रहे और महापुरूषों की इन गाथाओं को पाठ्यक्रम में भी लेना चाहिए। पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक सतीश पूनियां, विधायक कालीचरण सराफ, राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, राजस्थान वित्त आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक, जितेन्द्र श्रीमाली, मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी चम्पालाल रामावत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे एवं मंच का संचालन भाजपा जयपुर शहर मंत्री लक्ष्मीकान्त पारीक ने किया। !!!
  • Powered by / Sponsored by :