किसानों की कर्जमाफी को कांग्रेस ने बनाया फुटबॉल : प्रकाश जावड़ेकर

किसानों की कर्जमाफी को कांग्रेस ने बनाया फुटबॉल : प्रकाश जावड़ेकर

   

  जयपुर, 21 जनवरी 2019। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज लोकसभा चुनावों की तैयारियों हेतु लोकसभा संचालन समिति कार्यशाला का आयोजन किया गया। तीन सत्रों में सम्पन्न हुई कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने सरकार में आने के बाद अभी तक कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। किसानों की कर्जमाफी को कांग्रेस ने फुटबॉल बना दिया है। अभी तक सरकार को यह भी पता नहीं कि किसान कर्जमाफी के लिए पैसा कहां से आयेगा। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद इसी उधेडबुन में है कि महाराणा प्रताप महान थे या अकबर। उन्होंने कहा कि भाजपा सदन में और सदन के बाहर जनता के मुद्दों को लेकर जनता के आक्रोश का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आर्थिक पिछड़ा वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का फैसला ऐतिहासिक फैसला है। केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों में यह फैसला जून, 2019 से लागू हो जायेगा। उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार की अभूतपूर्व व ऐतिहासिक योजनाओं को जनता के समक्ष पहुँचाना कार्यकर्ता का काम है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव के लिए परिश्रम करना है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने अपने उद्बोधन में कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को योजना देकर सक्रिय करना है। संगठन का तंत्र मजबूत बनाते हुए हमें ’’शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन’’, ‘‘प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन’’ तथा ‘‘युवा संसद’’ जैसे कार्यक्रम आयोजित करने है। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में श्रेणीशः बैठके आयोजित की गई। इन बैठकों में विधि, मीडिया, सोशल मीडिया, लोकसभा संयोजक, लाभार्थी संयोजक सहित विभिन्न श्रेणियों की बैठकें सम्पन्न हुई। कार्यशाला के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य का निर्धारण करने वाला चुनाव है। इस चुनाव को अनेक अन्तर्राष्ट्रीय ताकतें भी प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें बेहतर योजना तथा समन्वय बनाकर भाजपा की जीत के लिए कार्य करना है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वयं का काम पूरा करना है। हमें लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिकाधिक मतदान करवाने पर भी ध्यान देना है। साथ ही केन्द्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुँचाना है। समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की जनता को धोखा दिया है। सरकार न तो किसानों की कर्जमाफी पर गम्भीर है और न हीं बेरोजगारी भत्ते पर। कटारिया ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती से जुटने के लिए आव्हान किया। पूर्व मंत्री एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार कर्जमाफी पर कोई ठोस योजना नहीं बना रही है। सरकार ने इस सन्दर्भ में समितियां तथा अध्ययन दल बनाकर औपचारिकता पूरी की है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। इस कार्यशाला में लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा सह-संयोजक, मीडिया प्रमुख, मीडिया सह-प्रमुख, सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह-प्रभारी, लीगल प्रभारी, लीगल सह-प्रभारी, लाभार्थी संयोजक, लाभार्थी सह-संयोजक, लोकसभा विस्तारक, जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि कार्यशाला से पहले प्रदेश पदाधिकारियों तथा मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। !!! 
  • Powered by / Sponsored by :

गृह मंत्री अमित शाह जयपुर रोड शो: आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल की विधायक बालमुकुंद आचार्य से बातचीत की. . .


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जयपुर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया और विश्वास जताया कि बीजेपी लगातार तीसरी बार राजस्थान की.....

पद्मश्री शाकिर अली और पंडित डॉ मधु भट्ट तैलंग ने बीजेपी को दिया समर्थन, कहा- मोदी जी के नेतृत्व में देश की सस्कृति और कला पूरे विश्व में पहुंची . . .      


   पद्मश्री शाकिर अली (लघुचित्रकला शैली के कलाकार) ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी जी के पिछले.....

मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में देश की संस्कृति और कलाकारों को गौरवान्वित किया और देश का विकास किया – पद्मश्री-कालबेलिया डांसर  गुलाबो सपेरा . . .  


  पद्मश्री कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार कला और देश का विकास.....

पदम पुरूस्कारों से सम्मानित कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों के साथ आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल की बातचीत . . .  


    पदम पुरूस्कारों से सम्मानित कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से बातचीत.....

राजस्थान बीजेपी सह-प्रभारी विजया रहाटकर ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से  लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की . . .  


 भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव, राजस्थान भाजपा की सह-प्रभारी विजया रहाटकर ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से लोकसभा.....

गंगापुर सिटी से प्रत्याशी रहे सी.एल सैनी, आईपीएस रूप सिंह मीणा सहित 235 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता . . .  


 जयपुर, 14 अप्रैल 2024। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और अंत्योदय की भावना पर विश्वास जताते.....

भाजपा प्रबुद्धजन संवाद: गत 10 वर्षों से देश में आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक बदलाव देखने को मिलेः जनरल वीके सिंह  


 जयपुर, 13 अप्रैल 2024। शनिवार को जयपुर के बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज में भाजपा के प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ द्वारा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित.....

राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा बयान, राजस्थान में बीजेपी को सपोर्ट करगे शिवसेना, पूर्व सीएम गहलोत पर साधा निशाना . . .     


  लोकसभा चुनाव को लेकर शिवसेना ने राजस्थान में सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन करने की घोषणा की। शिवसेना नेता और राजस्थान सरकार में पूर्व.....

पूर्व कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल बीजेपी में हुए शामिल, कहा कि सुबह का भूला हुआ अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते. . .     


  लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष.....

कांग्रेस राज में हनुमान चालीस सुनना और अपनी आस्था का पालन करना तक गुनाह हो जाता है - पीएम मोदी

आरक्षण का जो हक बाबा साहब ने दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को दिया, काँग्रेस उसे मजहब के आधार पर मुसलमानों को देना चाहती हैं - पीएम मोदी प्रधानमंत्री.....

कांग्रेस पार्टी या ममता बनर्जी की हिम्मत नहीं है कि वो CAA को हटा सके - अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के रायगंज लोकसभा क्षेत्र के करणदिघी पहुंचे जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने.....

भारत बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा न कि किसी शरिया कानून से - योगी आदित्यनाथ

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर शोर से तैयारियों में जुटी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.....

हर चुनाव में लोभ-लुभावने वायदे को भुला देना यही कांग्रेस की रीति-नीति है - जेपी नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीकमगढ़, मध्य प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी अलायंस वाले अपनी रैली में दो.....

भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं, धारा 370 को समाप्त किया, राम मंदिर वहीं बना - राजनाथ सिंह

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री.....

चित्रदुर्ग में बोली प्रियंका गांधी, विपक्ष के नेता जनता के लिए आवाज उठाते हैं, तो उन्हें दबाया जाता है, बड़े-बड़े उद्योगपतियों का करोड़ों रूपए माफ किए . . .

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर बड़ा.....

यूपी के मंत्री संजय निषाद पर संतकबीर नगर में हमला, हुए जख्मी

यूपी के संतकबीर नगर में एक शादी समारोह में देर रात शामिल होने गए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व उनके.....

PM मोदी ने याद दिलाया मनमोहन सिंह का बयान, जिसे 18 साल बाद चुनावी मुद्दा बना दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी पर आदिवासियों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। राजस्थान के बांसवाड़ा.....

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला, ममता सरकार को बड़ा झटका, कलकत्ता हाई कोर्ट ने रद्द कीं नियुक्तियां

पश्चिम बंगाल के शिक्षकों की भर्ती घोटाले के आरोपियों के खिलाफ ताजा कार्रवाई में ईडी ने 230 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। इसमें.....