महाराणा प्रताप जयंती पर  विधायक सतीश पूनियां ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया  

महाराणा प्रताप जयंती पर  विधायक सतीश पूनियां ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया  

    

  जयपुर, 06 जून 2019। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज महाराणा प्रताप की 479वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के चित्र पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक सतीश पूनियां ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया !! पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक सतीश पूनियां, विधायक कालीचरण सराफ, राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, राजस्थान वित्त आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक, जितेन्द्र श्रीमाली, मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी चम्पालाल रामावत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे एवं मंच का संचालन भाजपा जयपुर शहर मंत्री लक्ष्मीकान्त पारीक ने किया। !!!
  • Powered by / Sponsored by :