राजस्थान के इतिहास में पहली बार स्टेट गेम्स का आयोजन, राज्य में मिलेगा स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के इतिहास में पहली बार स्टेट गेम्स का आयोजन, राज्य में मिलेगा स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

   

  जयपुर, 2 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान ’स्टेट गेम्स-2020’ के शुभारम्भ का ऎलान किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर इन खेलों की शुरूआत की। उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद प्रदेश में पहली बार राज्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है। छह जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में राज्य के कोने-कोने से आए करीब 8 हजार खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं।   श्री गहलोत ने उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सभी जिलों से आए खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों का आधारभूत ढांचा तैयार करने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने में कोई कमी नहीं रखेगी। राज्य में स्पोटर््स कल्चर को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने औद्योगिक घरानों का आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर किसी एक खेल को गोद लें और प्रदेश में उसके लिए सुविधाएं विकसित करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में सहयोग करें।   श्री गहलोत ने पहली बार प्रदेश में राज्य खेलों के आयोजन के लिए युवा एवं खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना एवं अन्य आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश में खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी तैयार हो सकेगी और युवाओं को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। स्टेट गेम्स-2020 एक तरह से प्रदेश में टैलेन्ट सर्च प्लेटफॉर्म की भूमिका अदा करेंगे।   मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का आह्वान किया कि वे प्रदेश के गांव-गांव, घर-घर तक ’निरोगी राजस्थान’ अभियान को पहुंचाएं ताकि प्रदेशवासी स्वस्थ एवं निरोगी रहें।   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष श्री सीपी जोशी ने उम्मीद जताई कि स्टेट गेम्स-2020 के माध्यम से प्रदेश में नई प्रतिभाओं को अवसर मिलेंगे और ये खिलाड़ी आगे जाकर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।   खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना ने समारोह की शुरूआत में अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।   राज्य खेलों के शुभारम्भ समारोह के दौरान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एवं देश-विदेश में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित खेल प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में अर्जुन अवार्डी एथलीट रामसिंह शेखावत, दीनाराम, गोपाल सैनी, कृष्णा पूनिया, जगसीर सिंह, सुन्दर सिंह गुर्जर, तीरंदाज रजत चौहान, निशानेबाज शगुन चौधरी एवं अपूर्वी चंदेला, कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल, प्रदेश के मशहूर क्रिकेटर सलीम दुर्रानी जैसे नाम शामिल थे।   मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में मौजूद मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। उद्घाटन कार्यक्रम में 61 कैवलरी के घुड़सवारों ने स्किल राइडिंग का प्रदर्शन किया। राजस्थान पुलिस बैन्ड की धुन के साथ विभिन्न जिलों की टीमों ने मार्च पास्ट किया। जयपुर के गायक रविन्द्र उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं में जोश का संचार किया। मशहूर नगाड़ावाधक नाथूलाल सोलंकी एवं उनकी टीम ने नगाड़ा वादन कर उद्घोष किया। बाड़मेर के लोक कलाकार उगाराम एवं उनकी टीम ने लाल आंगी गैर नृत्य की प्रस्तुति दी।   इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, उद्योग मंत्री श्री परसादी लाल मीणा, पर्यटन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह, परिवहन मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद, शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्दसिंह डोटासरा, मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई, उप मुख्य सचेतक श्री महेन्द्र चौधरी, स्थानीय विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधि, प्रमुख शासन सचिव खेल एवं युवा मामले श्री भास्कर ए सावंत, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।  !!!   
  • Powered by / Sponsored by :

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

जयपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए. . .      


जयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए ......

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद विधायक अशोक चांदना और टीकाराम जूली ने क्या कहा जानिए . . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

जानिए राजस्थान में कांग्रेस की हार पर निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने क्या कहा. . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, 11 अप्रैल 2024 भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू.....

पांच न्याय के सिद्धांत पर जो 25 गारंटियां कांग्रेस ने दी है, उसके आधार पर इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 08 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं - सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

कांग्रेस का जयपुर से चुनावी शंखनाद, कहा- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की . . .

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

भारत देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए है तैयार हम - राखी गौतम

राजस्थान प्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत देश की महिलाओं के लिए घोषित "5 न्याय गारंटी" करने पर भारत.....

राजस्थान कांग्रेस की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दिशा का आयोजन

जयपुर, 05 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एण्ड डिजीटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय.....

लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव हेतु जन घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा

जयपुर, 01 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में दिनांक 06 अप्रेल, 2024 को.....

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 9वीं लिस्ट जारी, भीलवाड़ा से सीपी जोशी और राजसमंद से दामोदर गुर्जर को दिया टिकट . . .

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर की जगह सीपी जोशी को टिकट.....