राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में सम्पन्न 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में सम्पन्न 

   

   जयपुर, 29 मई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री अविनाश पाण्डे ने केन्द्रीय कार्यसमिति में पारित प्रस्ताव के अनुमोदन का प्रस्ताव रखा जिसका प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने समर्थन किया और प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्वसम्मिति से प्रस्ताव को पारित किया। पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि संलग्र है। श्री पायलट ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज चुनौतियों का दौर है जिनका सामना हम सबको मिलजुलकर करना है, प्रदेश के कांग्रेसजनों ने पूरी मेहनत की, परन्तु हमें सफलता नहीं मिल पाई जिसे लेकर हम सम्भागवार समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनादेश को स्वीकार किया है और केन्द्र के स्तर पर सशक्त विपक्ष की भूमिका हम निभाकर जनता का विश्वास जीतेंगे। उन्होंने कहा कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव, डीएमके अध्यक्ष श्री स्टॉलिन सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने श्री राहुल गॉंधी से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहकर कांग्रेस पार्टी को नेतृत्व प्रदान करने हेतु अपनी भावना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को चुनौती दे सकती है। हमें वर्तमान विपरीत परिस्थितियों में मनोबल को बनाये रखना है और अपने परिश्रम को जारी रखना है। लोकतंत्र में हार-जीत के दौर आते-जाते रहते हैं, इनसे विचलित हुए बिना सभी चुनौतियों का पूरी मजबूती के साथ सामना करना है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों के लिये अभी से तैयारियों में जुट जाना है और जनता के बीच पहुँचकर प्रदेश सरकार के समस्त कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देनी है। इस अवसर पर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री अविनाश पाण्डे ने कहा कि श्री राहुल गॉंधी के सक्षम नेतृत्व में पूरी पार्टी का असीम विश्वास है। उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेसजनों को एकजुटता से पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति को आगे बढ़ाने के लिये काम करना है और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिये काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को अपना मनोबल बनाये रखना है और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिये हर स्तर पर तैयार रहना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बड़े-बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं, परन्तु आज का दौर विचित्र है, जहॉं भाजपा ने मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये धार्मिक व जातिवादी भावनाओं को भडकाया और सेना के शौर्य व पराक्रम को चुनावी मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश सेना के पराक्रम का सम्मान करता है और सेना की वीर गाथा इतिहास में दर्ज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने श्री राहुल गॉंधी के नेतृत्व में संसद के अन्दर और बाहर आम जनता के बीच पहुँचकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला किया है जो ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि हमारी हार हुई है लेकिन हमें एकजुट होकर श्री राहुल गॉंधी के नेतृत्व में जनहित में सक्रिय भूमिका निभानी है। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है, इसलिये संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के लिये काम करना है, हमारी लड़ाई किसी भी पार्टी से व्यक्तिगत नहीं है, वरन् यह विचारधारा और नीतियों की लड़ाई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी श्री विवेक बंसल एवं श्री तरूण कुमार भी उपस्थित थे। !!!
  • Powered by / Sponsored by :

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

जयपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए. . .      


जयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए ......

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद विधायक अशोक चांदना और टीकाराम जूली ने क्या कहा जानिए . . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

जानिए राजस्थान में कांग्रेस की हार पर निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने क्या कहा. . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, 11 अप्रैल 2024 भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू.....

पांच न्याय के सिद्धांत पर जो 25 गारंटियां कांग्रेस ने दी है, उसके आधार पर इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 08 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं - सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

कांग्रेस का जयपुर से चुनावी शंखनाद, कहा- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की . . .

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

भारत देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए है तैयार हम - राखी गौतम

राजस्थान प्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत देश की महिलाओं के लिए घोषित "5 न्याय गारंटी" करने पर भारत.....

राजस्थान कांग्रेस की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दिशा का आयोजन

जयपुर, 05 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एण्ड डिजीटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय.....

लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव हेतु जन घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा

जयपुर, 01 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में दिनांक 06 अप्रेल, 2024 को.....

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 9वीं लिस्ट जारी, भीलवाड़ा से सीपी जोशी और राजसमंद से दामोदर गुर्जर को दिया टिकट . . .

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर की जगह सीपी जोशी को टिकट.....