राजस्थान में नागरिकता संशोधित कानून और एनआरसी को लागू नहीं किया जाएगा – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान में नागरिकता संशोधित कानून और एनआरसी को लागू नहीं किया जाएगा – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

   

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में विभिन्न दलों द्वारा नागरिकता संशोधित कानून के खिलाफ आज रविवार को अल्बर्ट हॉल से गांधी सर्किल तक पैदल शांति मार्च निकाला गया। जिसमें करीब एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए | शांति मार्च के बाद  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बहुमत से कानून तो बना सकती है, लेकिन लोगों का दिल नहीं जीत सकती। देश भर में जिस तरह से विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं 15 लोग यूपी में मारे जा चुके है | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पष्ट तौर पर एलान किया कि राजस्थान में सीएए और एनआरसी को लागू नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि देश पुकार रहा रही की नागरिकता संशोधन विधेयक को वापस लेना चाहिए और एनआरसी देश के अन्दर लागू नहीं हो इसकी घोषणा करें । जो घुसपैठी है देश के लिए खतरा है, आप उनके खिलाफ कार्यवाही करो, जिसमे हिन्दू मुसलमान सिख ईसाई सब आपके साथ खड़ा रहेगा | उन्होंने ने कहा कि घुसपैठियों के नाम पर आप पुरे देश को लाइन में खड़ा करना चाहते हो यह हमें मंजूर नहीं होगा | उन्होंने कहा कि इस कानून और एनआरसी के जरिए सरकार देश को एक बार फिर कतारों में खड़ा करना चाहती है । गहलोत ने कहा कि आरएसएस और भाजपा का एजेंडा हिंदू राष्ट्र का है। यह बहुत खतरनाक खेल खेला जा रहा है, लेकिन हमारा देश सब धर्मों को स्वीकार करने वाला देश है। उन्होंने कहा की आज भाजपा राज नहीं है आरएसएस का है और इसके प्रचारक प्रधानमंत्री हैं। आरएसएस ने मुखोटा पहन रखा है, लेकिन जनता इनकी चालों और राष्ट्रवाद को समझ चुकी है। असली राष्ट्रवादी वो है, जो आज यहां आए हैं।  !!! 
  • Powered by / Sponsored by :