जानिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के पदभार ग्रहण समारोह में राजेन्द्र सिंह राठौड़ व अर्जुन मेघवाल ने क्या कहा

जानिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के पदभार ग्रहण समारोह में राजेन्द्र सिंह राठौड़ व अर्जुन मेघवाल ने क्या कहा

   

जयपुर, 08 अक्टूबर। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के पदभार ग्रहण समारोह में अपार जनसमूह और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि पूनियां ने पार्टी के कई पदों पर काम किया और वे आज प्रदेशाध्यक्ष बने है। आज का दिन सही चुना है । अन्याय की हार हुई थी। मौजूदा सरकार अन्याय कर रही है। कानून का राज समाप्त हो गया है। जंगलराज के सामने आज संकल्प लेकर अविजित भाजपा कांग्रेस रहित भाजपा लेकर आगे बढ़े। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी सम्बोधित किया । उन्होंने कहा आज का दिन पवित्र दिन हैं। आज के ही दिन असत्य पर सत्य का विजय का दिन है और राज्य में जिस तरह का शासन चल रहा है उसके खिलाफ सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर इस राज्य की तानाशाही सरकार को उपचुनाव में सबक सिखाना है। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया, कैलाश मेघवाल, वीरमदेव सिंह जैसास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, दीया कुमारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता सहित सांसद, विधायक एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे । मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।  !!!    
  • Powered by / Sponsored by :