गुलाब चंद कटारिया ने पूनियां के पदभार ग्रहण समारोह में कहा भाजपा में गुणों, राष्ट्रवाद और मेहनत की पूजा होती है  

गुलाब चंद कटारिया ने पूनियां के पदभार ग्रहण समारोह में कहा भाजपा में गुणों, राष्ट्रवाद और मेहनत की पूजा होती है  

  

जयपुर, 08 अक्टूबर। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के पदभार ग्रहण समारोह में अपार जनसमूह और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि आज का सम्मान विचारधारा का सम्मान है। हम सबको भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी है। हम केन्द्र में सत्ता में है इसलिये हमारी जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में गुणों, राष्ट्रवाद और मेहनत की पूजा होती है। हम सबको पार्टी को और ऊँचाई तक पहुँचाने के लिए चौगुनी मेहनत करनी है। पंचायत और निकाय चुनावों में एकजुट होकर जनता के बीच जाना है। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया, कैलाश मेघवाल, वीरमदेव सिंह जैसास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, दीया कुमारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता सहित सांसद, विधायक एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे । मंच पर संचालन प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।  !!!   
  • Powered by / Sponsored by :