पंचायत व निकाय चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाना है और नवम्बर माह में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी – ओम माथुर

पंचायत व निकाय चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाना है और नवम्बर माह में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी – ओम माथुर

 

जयपुर, 08 अक्टूबर। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के पदभार ग्रहण समारोह में अपार जनसमूह और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा कि मैं केन्द्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि एक साधारण से कार्यकर्ता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने संघर्षशील कार्यकर्ता का उदाहरण देते हुए सतीश पूनियां की जमकर प्रशंसा की और कहा कि यह भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ओम माथुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि धारा 370 हटने के बाद से कांग्रेस पूरी तरह से घबराई हुई है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को अति-उत्साह में नहीं आना है। नवम्बर माह में हमारा इम्तिहान है हमें पूरी ताकत से पंचायत और निकाय चुनावों में कांग्रेस को एक बार फिर से सबक सिखाना है और नवम्बर माह में राजस्थान कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया, कैलाश मेघवाल, वीरमदेव सिंह जैसास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, दीया कुमारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता सहित सांसद, विधायक एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।  !!!    
  • Powered by / Sponsored by :