देश का लोकतंत्र कांग्रेस की ही देन है जिसके कारण पूरे विश्व में भारत को सम्मान प्राप्त होता है – गहलोत 

देश का लोकतंत्र कांग्रेस की ही देन है जिसके कारण पूरे विश्व में भारत को सम्मान प्राप्त होता है – गहलोत 

  

  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया । अधिवेशन में भारत की स्वतंत्रता में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के अमूल्य योगदान तथा समकालीन युग में उनके सिद्धान्तों एवं आदर्शों की प्रासंगिकता पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया | विशेष अधिवेशन को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के पश्चात् देश में पहली बार भय व चिंता का माहौल है, अनेकता में एकता की परम्परा को भुलाया जा रहा है तथा वर्तमान हालात में देश का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात् भी इंदिरा गॉंधी, राजीव गॉंधी सहित अनेक नेताओं ने देश की एकता व अखण्डता के लिये अपने जीवन को कुर्बान कर दिया, किन्तु आज देश में विघटनकारी शक्तियां सक्रिय हो गई हैं। आजादी से पहले महात्मा गॉंधी का विरोध करने वाले तथा आजादी के पश्चात् महात्मा गॉंधी व पटेल के विचारों का विरोध कर दुष्प्रचार करने वाले आरएसएस तथा भाजपा के नेता महात्मा गॉंधी व पटेल के सिद्धांतों की बात कर रहे हैं, यह कांग्रेस की विचारधारा की सबसे बड़ी विजय है। भाजपा को जनता के समक्ष यह स्पष्ट करना चाहिये कि क्यों तो पूर्व में उन्होंने महात्मा गॉंधी का विरोध किया और उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया, यदि आज महात्मा गॉंधी के सिद्धांतों का अनुसरण करने की बात करते हैं तो उन्हें अपने पूर्व कृत्य के लिये देश से माफी मांगनी चाहिये। गहलोत ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने जो देश में विकास की नींव रखी थी उसी का परिणाम है कि देश से उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे जा रहे हैं, किन्तु स्वार्थी ताकतें इस विकास का भी श्रेय स्वयं लेने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि देश की जनता के बीच जाकर सेना के पीछे छुपकर प्रचार करने वाली इन साम्प्रदायिक ताकतों से मुकाबला करें तथा महात्मा गॉंधी के विचारों एवं सिद्धांतों को आमजन के मध्य पहुँचाने का कार्य करे। आज देश में उद्योग-धंधे-व्यापार चैपट हो रहे हैं, नौकरियां मिलने की बजाए जा रही हैं, किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा साम्प्रदायिकता का जहर समाज में घोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी वर्तमान पीढ़ी पर देश के लोकतंत्र को बचाने का भार है। उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतंत्र की खूबी है कि चुनावों के माध्यम से देश में सत्ता का हस्तान्तरण होता आया है, देश का लोकतंत्र कांग्रेस की ही देन है जिसके कारण पूरे विश्व में भारत को सम्मान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्षी नेताओं को ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरूपयोग कर परेशान कर रही है, देश में इस तरह से लोकतंत्र की हत्या करने वालों को महात्मा गॉंधी का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है।  !!! 
  • Powered by / Sponsored by :

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

कांग्रेस के पूर्व सांसद शंकर पन्नू, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, जेपी चंदेलिया और मधुसूदन भिंडा सहित 314 लोगों ने बीजेपी ज्वाइन की . . .   


   जयपुर, 03 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व में राष्ट्रनिर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर.....

सांगानेर विधानसभा से मंजू शर्मा को सवा लाख से अधिक वोटों से जिताए - सीएम भजन लाल शर्मा 


   मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज सांगानेर में जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन.....

जयपुर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने कहा, जयपुर मेरा परिवार हैं मुझे आपका मत का दान जरुर करें . . . 


   मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज सांगानेर में जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन.....

17 साल के गुकेश ने शतरंज में रचा इतिहास, 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर जीता खिताब

17 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही वो वर्ल्ड टाइटल लिए सबसे युवा चैलेंजर.....

टोयोटा ने लॉन्च किया फॉर्च्यूनर का नया एडिशन

टोयोटा ने भारत में एसयूवी फॉर्च्यूनर का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है। जिसका नाम लीडर एडिशन है। टोयोटा फॉर्च्यूनर का भारत में अपना एक अलग.....

वोटिंग से पहले ही सूरत सीट से जीत गए BJP उम्मीदवार, क्या है वजह?

गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल वोटिंग से पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित कर दिए गए हैं। इसकी वजह ये है कि आज.....

गोड्डा से कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, निशिकांत दुबे के खिलाफ इस प्रत्याशी पर लगाया दांव

लोकसभा चुनाव 2024 के ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने 21 अप्रैल को एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने इस कैंडिडेट लिस्ट में आंध्र प्रदेश.....

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने देश में शासन किया, लेकिन कांग्रेन ने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया?

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांकेर, छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 17 अप्रैल, 2024 को हम सबने अपने जीवन का.....

मारुती से लेकर BMW जैसे कारों के नकली एयरबैग बनाने वाली दो फैक्ट्रीयों का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार . . .

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए मारुती से लेकर BMW जैसे कारों के नकली एयरबैग बनाने वाली दो फैक्ट्रीयों का भंडाफोड़ दिया हैं। बतादें कि.....

img

लोकसभा आम चुनाव में जिले में 53.07 प्रतिशत मतदाताओं ने की लोकतंत्र के पर्व में शिरकत जानिए आँकड़ों की जुबानी. . .

धौलपुर, 20 अप्रैल। जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 19 अप्रैल को हुए मतदान के अंतिम आँकड़े जारी किये गये। जिले के अंतर्गत अन्तर्गत चारों विधान.....

मोदी सरकार ने विश्व की सबसे बड़ी योजना पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करवाया - जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के हुबली में सामुदायिक नेताओं की सभा को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने मोदी सरकार.....

img

लोकसभा आम चुनाव 2024 : दूरस्थ स्थानों से आने वाले मतदान कर्मियों को नही पड़ेगा भटकना

उदयपुर, 22 अप्रेल। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अरविंद कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदान दल में नियुक्त कार्मिकों.....